जौनपुर – पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक का टायर खोल ले गए चोर।

जौनपुर – ( उत्तर प्रदेश ) – चिरैया मोड़ शाहगंज स्थित डॉ मौलश्री चित्रवंशी के पेट्रोल पंप पर खड़े 12 टायर ट्रक का चार पहिया गुरुवार की रात चोर खोले गए। ट्रक के मालिक कोमल प्रसाद ने बताया कि गुरुवार की रात ड्राइवर दिनेश ट्रक लेकर आया और पंप पर खड़ी कर घर चला गया। और सुबह जब गाड़ी के पास पहुंचा तो गाड़ी के 4 टायर गायब थे । उसके बाद उसने सूचना गाड़ी मालिक को दी मालिक ने टायर चोरी होने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी पुलिस…

पीलीभीत :जिला अधिकारी द्वारा धान क्रय केंद्रों के निरीक्षण के संबंध में दिए दिशा निर्देश।

जिलाधिकारी द्वारा जनपद में धान क्रय केंद्रों के निरीक्षण के संबंध में दिए गए निर्देशों के क्रम में उपजिलाधिकारी सदर श्री अविनाश चंद्र द्वारा आज पीलीभीत मंडी में स्थित धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान धान क्रय केंद्र पीसीयू पर धान बिक्री कर रहे किसानों से बातचीत की गई इस दौरान श्री जगदीश प्रसाद पुत्र तुलाराम ग्राम नवादा खंजा तहसील अमरिया नामक व्यक्ति बिचौलिए के रूप में धान बिक्री करते हुए पाया गया। जिस पर तत्काल f.i.r. कराते हुए जेल भेजा गया। मंडी स्थित अन्य…

शाहजहांपुर :शहीद दिवस पर हुए कार्यक्रम में याद किए गए ।

शाहजहांपुर :खुटार नगर के प्राथमिक विद्यालय खुटार नंबर एक में शनिवार को शहीद दिवस मनाया गया जिसमें आयोजको द्वारा कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया।कार्यक्रम संयोजक और सृजन सहित्यिक संस्था अध्यक्ष आर एल श्रीवास ने कार्यक्रम का संचालन किया।राष्ट्रीय चेतना के कवि रामबाबू शुक्ला ने कहा यहाँ हृदय में लोगों के केवल शहीद रहते हैं।राष्ट्रवादी कवि और साहित्यकार प्रदीप वैरागी ने कहा, रोशन शहीद हो गये माँ भारती की आन पर।इस मौके पर थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह,विद्यालय के प्रधानाचार्य आर डी तिवारी,वरिष्ठ अधिवक्ता विनय मिश्रा, भारतीय जनता पार्टी के मंडल…

जौनपुर : जनचौपाल कार्यक्रम में भारी संख्या में उपस्थित जनसमूह को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ योजनाओं से अवगत कराया गया

जौनपुर: बदलापुर विधानसभा के बाबा त्रिभुवन नाथ धाम पर विधायक रमेश चंद्र मिश्रा द्वारा आयोजित जनचौपाल कार्यक्रम में भारी संख्या में उपस्थित जनसमूह को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ केंद्र/ राज्य सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया एवं लाभार्थियों की जानकारी लिया और उपस्थित ग्रामीणों की जनसमस्याओं को सुनकर तत्काल निस्तारण हेतु उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर एसडीएम श्री कौशलेश मिश्र, DPRO, बीडीओ श्री गौरवेंद्र सिंह, जिला पशु चिकित्सा अधिकारी श्री वीरेंद्र सिंह, बीएसए श्री नरेन्द्र देव मिश्र, चिकित्सा अधीक्षक श्री संजय…

शाहजहाँपुर: पुलिस प्रशासन ने रोकी सपाइयों की किसान यात्रा, अधिकारियों व कार्यकर्ताओं से काफी हुई नोकझोंक।

शाहजहांपुर: बंडा समाजवादी पार्टी की किसान यात्रा शनिवार को कस्बा बंडा से निकाली गई इसी बीच पुवायाँ विधानसभा प्रभारी उपेंद्र पाल सिंह की एसडीएम और सीओ से हुई नोकझोंक हंगामा बढ़ते देख पुलिस ने गिरफ्तार किया और पुलिस लाइन ले गई कुछ देर बाद सभी कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया। 7 दिसंबर से लगातार किसानों की समस्याओं को लेकर सपा अपने कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन कर रही है। समाजवादी पार्टी का कहना है किसान विरोधी तीनों काले कानून वापस ले नहीं तो इसी तरह से लगातार किसानों की समस्याओं को…

राहुल को सबसे उपयुक्त चेहरा बताने से असंतुष्ट खेमा असहमत, दिए संकेत- नए अध्यक्ष के लिए चेहरे का विकल्प अभी खुला

सोनिया गांधी की असंतुष्ट गुट के नेताओं के साथ शनिवार को होने वाली बैठक से ठीक पहले कांग्रेस ने पार्टी के नए अध्यक्ष पद के लिए राहुल गांधी को सबसे उपयुक्त विकल्प बताकर पार्टी की अंदरूनी उठापटक में नए सिरे से सरगर्मी बढ़ा दी है। राहुल को 99.99 फीसद कांग्रेसजनों की पसंद बताने के पार्टी महासचिव रणदीप सुरजेवाला के बयान पर सवाल उठाते हुए असंतुष्ट गुट के नेताओं ने दावा किया कि उनके पत्र में उठाए गए मुद्दों का समाधान अभी नहीं निकला है और कांग्रेस के नए नेतृत्व पर…

कमल खिलाने को भाजपा की जम्मू कश्मीर में 450 से अधिक चुनावी रैलियां, केंद्रीय मंत्रियों समेत 19 दिग्गज भाजपा के पक्ष में लहर बनाए

जम्मू कश्मीर में थ्री टियर पंचायती राज का सपना साकार करने के लिए हुए जिला विकास परिषद चुनाव में भाजपा ने बंपर प्रचार कर नया इतिहास बनाया। पार्टी ने संसदीय चुनाव के प्रचार को भी पीछे छोड़ते हुए हाईकमान द्वारा भेजे गए 19 स्टार प्रचारकों की मदद से प्रदेश में 450 से अधिक चुनावी रैलियां की।जम्मू कश्मीर में वीरवार को अंतिम व आठवें चरण का मतदान खत्म होने के बाद शाम पांच बजे चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद जम्मू कश्मीर में डेरा डाले बैठे चुनाव के प्रभारी अनुराग ठाुकर,…

भाजपा के हुए सुवेंदु, अमित शाह की उपस्थिति में थामा भगवा झंडा

आखिरकार तमाम सियासी अटकलों पर दिमाग विराम लगाते हुए तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री सुवेंदु अधिकारी शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। बंगाल के मेदिनीपुर में केंद्रीय गृह मंत्री वह भाजपा के कद्दावर नेता अमित शाह की उपस्थिति में उन्होंने भगवा झंडा थामा। शाह पार्टी में उनका स्वागत किया। गौरतलब है कि सुवेंदु नंदीग्राम आंदोलन के पोस्टर बॉय रहे हैं। इसी नंदीग्राम आंदोलन की ममता बनर्जी के 2011 में बंगाल की सत्ता पर काबिज होने में अहम भूमिका थी। गौरतलब है कि पूर्व…

ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो ने कोरोना के दौरान दिया यह अजीबो-गरीब बयान

अमेरिका के बाद अगर कहीं कोरोना ने सबसे ज्यादा कहर मचाया है तो वो है ब्राजील। लेकिन ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो अजीबो-गरीब बयान देना नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में राष्ट्रपति बोल्सोनारो ने कोरोना वैक्सीन को लेकर एक बयान जारी किया है, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया है। ‘वैक्सीन लगाने से इंसान बनेगा मगरमच्छ’राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो ने फाइजर-बायोएनटेक की ओर से विकसित की जा रही वैक्सीन को लेकर बयान दिया है कि अगर कोई इस वैक्सीन को लेगा तो वो मगरमच्छ बन जाएगा। इसके अलावा उन्होंने यह…

सत्ता छोड़ने से पहले ट्रंप ने किया रूस में 2 अमेरिकी दूतावास बंद करने का ऐलान

सत्ता छोड़ने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा झटके देने का सिलसिला जारी है। ट्रंप प्रशासन ने चीन की 60 कंपनियों पर बैन के बाद अब रूस में अमेरिका के शेष दो वाणिज्‍य दूतावासों को बंद करने का ऐलान किया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने कांग्रेस को सूचित किया है कि वह पूर्वी रूसी शहर व्लादिवोस्तोक में वाणिज्य दूतावास को स्‍थायी रूप से बंद कर देगा। इसके साथ अमेरिका यूराल पर्वत के पूर्व में येकातेरिनबर्ग में वाणिज्‍य दूतावास के परिचालन को अस्‍थाई रूप से बंद कर रहा है। इसके पीछे बड़ी वजह…