पीलीभीत : अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दो मजदूरों की मौत , घना कोहरा बना दुर्घटना का कारण।

पीलीभीत : बढ़ती ठंड और मने कोहरे के चलते एक अज्ञात वाहन ने मजदूरी कर लौट रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई । जबकि दूसरे युवक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई । घटना की सूचना के बाद दोनों मृतकों के घर पर कोहराम मचा हुआ है।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम सुंदरपुर निवासी प्रेमपाल पुत्र रेवाराम उम्र 25 वर्ष और हेमेंद्र कुमार पुत्र नत्थू लाल उम्र 32 वर्ष अपनी बाइक से…

पीलीभीत: पूरनपुर ग्रामों में अधूरे पड़े सामुदायिक शौचालय

पीलीभीत: पूरनपुर क्षेत्र के अधिकांश ग्राम पंचायतों में शौचालय आधे अधूरे पड़े हैं. 23 ग्राम पंचायतों में जगह के अभाव और विवाद को लेकर निर्माण शुरू नहीं हो सका है. इससे सामुदायिक शौचालय का निर्माण अधर में लटक सकता है. पूरनपुर और कलीनगर तहसील क्षेत्र में 189 ग्राम पंचायतें हैं. शासन की योजना के तहत ग्रामीणों को लाभ लेने देने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया जाना है. इसके लिए शासन से धनराशि अवमुक्त कर दी गई है. निर्माण कार्य प्रधान और सचिव की देखरेख…

कोरांव/प्रयागराज: शौचालय निर्माण में छूट हुये घरों की सूची बनाकर करायें शौचालय निर्माण – मा0 मंत्री,

प्रयागराज : मा0 राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार), खेल, युवा कल्याण एवं पंचायतीराज विभाग, उ0प्र0 श्री उपेन्द्र तिवारी जी गुरूवार को सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में मा0 मंत्री जी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप जन कल्याणकारी योजनाओं का जमीनी स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाये। उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव के सरकार द्वारा जो योजनाएं चलायी जा रही है, उसका सही तरीके से पात्र लोगो तक लाभ पहुंचाये। मा0 मंत्री ने कोरोना काल…

पीलीभीत: कौशल विकास मिशन के अंतर्गत पूर्वार्जित प्रशिक्षण को मान्यता योजना के अंतर्गत 06 लाख को प्रमाण पत्र देने की कार्यवाही।

पीलीभीत: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण दिलाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का जो कदम उठाया है, उसमें प्रशिक्षण लेकर बड़ी मात्रा में युवा अपना स्वरोजगार कर रहे हैं और विभिन्न सरकारी, निजी संस्थाओं में नौकरी कर रहे हैं। प्रदेश में बड़ी संख्या में परम्परागत शिल्पकार एवं कुशल कारीगर उपलब्ध है, जिनके द्वारा उत्पादित सामग्री की देश व प्रदेश में व्यापक मांग है। प्रदेश के कारीगरों, शिल्पकारों द्वारा कई उत्पादित वस्तुओं का अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में काफी मांग है, किन्तु उत्पादों के शिल्पकारों, बुनकरों, कारीगरों के प्रमाणीकरण की…

आजमगढ़ : गोसाई की बाजार में हत्या का मामला, इंतकाम की आग में हुई हत्या

आजमगढ़ :आजमगढ के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के गोसाई की बाजार में हुई हत्या के मामले में दिलीप गिरी की हत्या की घटना में पुलिस का दावा है कि हत्या इंतकाम की आग में जल रहे बेटे और उसके साथियों ने की । फिलहाल घटना की जांच पड़ताल के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बताते चलें कि गोसाई की बाजार में एक सैलून के बाहर बुधवार की सुबह गोपालपुर सोठौली गांव निवासी दिलीप गिरी की अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी। जिससे…

कोरांव/प्रयागराज: मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक सम्पन्न

कोरांव/प्रयागराज: मण्डलायुक्त श्री आर0 रमेश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को गांधी सभागार में अर्हता तिथि 01.01.2021 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मण्डलायुक्त ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में लगे हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण पारदर्शिता के साथ पुनरीक्षण कार्यक्रम को सम्पन्न कराने के लिए कहा है।

पीलीभीत :बेटी की डोली से पहले उठी मां की अर्थी , खुशी की जगह पर छाया मातम।

पीलीभीत : तहसील पूरनपुर क्षेत्र के गांव मुरादपुर निवासी भीम सेन कुशवाहा की पुत्री सितारा देवी का विवाह क्षेत्र के ही ग्राम लाहा निवासी सुरजीत कुशवाहा के साथ तय हुआ था. शादी को लेकर पूरे परिवार में काफी खुशी दिख रही थी. 9 सितंबर को युवती की बारात आनी थी. घर पर शादी की तैयारियां चल रही थी. रिश्तेदार सहित ,आस-पड़ोस में शादी को लेकर लोग काफी खुश थे. अचानक सितारा देवी की मां हीरा देवी की हालत बिगड़ गई. कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई. इससे शादी की…

वाराणसी: काॅमन सर्विस सेंटर के माध्यम से निकाली गयी मतदाता जागरूकता रैली

वाराणसी: जिले में कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से बुद्धवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई | जिले से सहायक निर्वाचन अधिकारी, अपर जिला सूचना प्रौद्योगिकी अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया | कॉमन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक अरविंद कुमार मौर्य जी ने बताया कि विधानसभा निर्वाचक नामावली में अधिक से अधिक लोगों के नाम जुड़वाने की कवायद की जा रही है | निर्वाचन आयोग विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण मे जुटा है, आयोग के आदेश पर जिले मे विशेष अभियान चलाया जा रहा…

प्रयागराज: 98 नलकूप चालकों को प्रदान किया गया नियुक्ति पत्र

प्रयागराज : मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा बुधवार को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में प्रदेश में नवचयनित 3209 नलकूप चालकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। मा0 मुख्यमंत्री जी ने नलकूप चालकों को खेती का महत्वपूर्ण अंग बताया। उन्होंने पहली बार नलकूप चालक के पद पर महिलाओं के चयन पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि यह 516 महिला नलकूप चालक एक नया इतिहास रच रही हैं। सीएम ने नवचयनित सभी नलकूप चालकों को बधाई देते हुए उन्हें जल संरक्षण की सीख भी…

शाहगंज(जौनपुर): एनसीसी कैडेट्स ने निकाली जागरूकता रैली

शाहगंज(जौनपुर) : सेंट थॉमस इन्टर कालेज के सीनियर तथा जूनियर एनसीसी कैडेट्स द्वारा एक स्वच्छता रैली निकाला गया। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। अभियान के तहत सुरिश भादी (कोरवलिया )आदि गावों में सफाई साफ-सफाई कर स्वच्छता के बावत जागरुक किया ।इस जागरूकता अभियान के दौरान सरकार द्वारा जारी कोविड-19 गाइडलाइंस सामाजिक दूरी तथा फेस मास्क जैसे सभी मानकों का पालन करने का आह्वान किया। इस दौरान 96 यूपी बटालियन के उप इकाई सेंट थॉमस के एसडी एवं एसडब्ल्यू तथा 7 यूपी एयर…

बदायूं : ममता शाक्य ने नारी शक्ति महिला स्वयं सहायता समूह की बैठक में हिस्सा लिया

बदायूं :बिल्सी क्षेत्र के गाँव अम्बियापुर में नारी शक्ति महिला स्वयं सहायता समूह की बैठक आयोजित की गई जिसमें बदायूँ की बार्ड संख्या 29 बाँस बरौलिया से जिला पंचायत सदस्य ममता शाक्य ने बैठक में हिस्सा लिया। श्रीमती शाक्या ने महिलाओं को आत्मनिर्भर स्वावलंबी बनने पर बल दिया और कहा कि प्रत्येक महिला अपने ही घर पर सिलाई कढ़ाई कटाई बुनाई एवं ब्यूटी पार्लर जैसे व्यवसाय डाल कर आय के साधन बना सकती हैं। जिससे वह अच्छे से अपना घर चला सकती हैं। उन्होंने कहा कि हमसभी को मिलकर वाल…

पीलीभीत: समस्त राशन कार्ड धारकों को द्वितीय चक्र प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की वितरण हेतु दी अंतिम तिथि।

पीलीभीत: जनपद के समस्त राशनकार्ड धारकों को सूचित किया जाता है कि माह नवम्बर 2020 के द्वितीय चक्र ‘‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’’ के अन्तर्गत आवश्यक वस्तुओं के वितरण की अन्तिम तिथि 12.12.2020 निर्धारित कर दी गई है।ऐसे राशनकार्डधारक, जिनके द्वारा माह नवम्बर 2020 के द्वितीय चक्र में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत आवश्यक वस्तुएं प्राप्त नहीं की गई हैं, दिनांक 12.12.2020 तक आवश्यक वस्तुएं प्राप्त कर सकते हैं। इस अवधि में आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से ही आवश्यक वस्तुयें प्राप्त की जा सकेगीं। रिपोर्ट : रामगोपाल कुशवाहा…

पीलीभीत: जिलाधिकारी द्वारा जिला क्षय रोग अस्तपाल का किया गया औचक निरीक्षण

पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा आज जिला क्षय रोग अस्तपाल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा अस्पताल में उपस्थित स्टाफ की उपस्थिति रजिस्टर की जांच की गई तथा अस्पताल में पटल सहायकों के कार्यों की समीक्षा की गई। निरीक्षण करने अचानक पहुंचे जिलाधिकारी परिसर कक्ष में बिना मास्क के पाए गए चुतर्थ श्रेणी कर्मचारी सलिल पर रू0 500/- का जुर्माना लगाते हुये कड़ी फटकार लगाई गई। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर के पीछे कूडा व गन्दगी पाये जाने पर प्रभारी जिला क्षय रोग अधिकारी को…

आजमगढ़: मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर डीएम ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक, मौके पर किया निरीक्षण, 10-12-2020को 1:45 बजे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे निर्माण की सीएम करेंगे समीक्षा

आजमगढ़: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वकांक्षी परियोजना गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्य की समीक्षा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को दिन में 1:45 बजे आजमगढ़ के बुढ़नपुर तहसील के मदियापार के समीप आएंगे। जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ कई मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। इसी को लेकर डीएम राजेश कुमार, सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, एडीएम वित्त राजस्व पी गुरुप्रसाद की मौजूदगी में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें सड़क निर्माण से संबंधित अधिकारियों के साथ ही विद्युत सिंचाई समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।…

पीलीभीत : चीनी मिलों को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देश दिए गए

पीलीभीत:बरखेड़ा बजाज शुगर मिल में एआरटीओ अमिताभ राय द्वारा ट्रैक्टर ट्रालिओं पर रिफ्लेक्टिव टेप लगवाए गए ध्यातव्य है कि सभी चीनी मिलों को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देश दिए गए थे कि कोई भी ट्रैक्टर ट्रॉली बिना रिफ्लेक्टिव टेप के गन्ना मिल से बाहर नहीं निकले इसी क्रम में आज एक विशेष कैंप बरखेड़ा चीनी मिल पर लगाया गया तथा वहां उपस्थित 60 ट्रालियों पर टेप लगवाए गए। एआरटीओ ने सभी रिफ्लेक्टिव टेप लगे हुए ट्रैक्टर ट्रालीओ के रजिस्टर मेंटेन करने के लिए निर्देशित…

पीलीभीत: प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन समाज कल्याण द्वारा दशमोत्तर कक्षाओं छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति अध्ययनरत छात्र छात्राओं हेतु समय सारणी की गई जारी।

पीलीभीत :प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, समाज कल्याण द्वारा दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति कक्षा 11-12 एवं अन्य दशमोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं हेतु समय सारिणी जारी की गयी है। उक्त समय सारिणी में कक्षा 11-12 एवं अन्य दशमोत्तर कक्षाओं में अवशेष नवीन एवं नवीनीकरण के छात्र/छात्राओं हेतु आॅनलाइन आवेदन की अन्तिम तिथि 15 दिसम्बर तक किये जायेगें। छात्र/छात्राओं द्वारा किये गये आॅनलाइन आवेदन की हार्ड कापी दिनांक 22 दिसम्बर 2020 तक तथा विद्यालय द्वारा छात्र/छात्राओं के आॅनलाइन आवेदन पत्र की हार्डकापी एवं संलग्न अभिलेखों का मिलान करते हुये दिनांक…

दिग्विजय सिंह कृषि कानूनों को लेकर राष्ट्रपति से कोई उम्मीद नहीं:दिग्विजय सिंह

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के साथ विपक्षी नेताओं की बैठक से पहले ही कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि उन्हें राष्ट्रपति से ‘कोई उम्मीद नहीं है’। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी नेताओं को एनडीए के उन सभी सहयोगियों के साथ बातचीत शुरू करनी चाहिए जिन्होंने अतीत में किसानों का समर्थन किया है। एक उदाहरण का हवाला देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कृषि कानूनों को वापस लेने का दबाव बना सकते हैं।…

CM पलानीस्‍वामी को DMK की चुनौती, ए राजा ने कहा- जयललिता के भ्रष्‍टाचार का मेरेे पास है लेखा-जोखा

द्रमुक (DMK) की ओर से तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री एडापड्डी पलानीस्‍वामी को खुली चुनौती दी गई है। द्रमुक का कहना है कि उनके पास राज्‍य की दिवंगत पूर्व मुख्‍यमंत्री जयललिता के खिलाफ भ्रष्‍टाचार के मामलों का पूरा ब्‍यौरा है। द्रमुक (DMK) नेता ए राजा ने कहा, ‘उनके पार्टी सदस्‍यों ने मेरे बयान का विरोध किया और कहा कि मैंने जयललिता से जुड़े भ्रष्‍टाचार मामलों के बारे में झूठ बोला। चाहे वो सामने आए या नहीं मेरे पास इस मामले के बारे में उन्‍हें देने के लिए ब्‍यौरा का पत्र है।’ इससे…

राजस्थान के पंचायत चुनाव में हार क्यों है कांग्रेस के लिए खतरे का संकेत? जानें इन क्षेत्रों में अगले साल होने हैं उपचुनाव

राजस्थान के पंचायत चुनावों के नतीजों से भाजपा काफी उत्साहित है जबकि राज्य के सत्ता पर आसीन कांग्रेस के लिए इन नतीजों ने खतरे की घंटी बजा दी है। अगले साल प्रदेश में तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इनमें सहाड़ा, राजसमंद और सुजानगढ़ सीट शामिल है। सहाड़ा सीट कांग्रेस के कैलाश त्रिवेदी के निधन के बाद खाली हुई है।वहीं राजसमंद सीट भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी तथा सुजानगढ़ सीट कांग्रेस के कैबिनेट मंत्री रहे मास्टर भंवरलाल मेघवाल के निधन के बाद खाली हुई है। सहाड़ा विधानसभा के अंतर्गत सहाड़ा…

निर्मला सीतारमण, किरण मजूमदार शॉ दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में हुई शामिल

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार शॉ और एचसीएल इंटरप्राइज की सीईओ रोशनी नादर मल्होत्रा दुनिया की सौ शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शामिल हैं।मंगलवार को जारी हुई फोर्ब्स की वर्ष 2020 की सूची में जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने लगातार दसवीं बार शीर्ष पायदान पर कब्जा कायम रखा है।वहीं यूरोपियन सेंट्रल बैंक की प्रमुख क्रिस्टीन लेगार्ड लगातार दूसरी बार दूसरे स्थान पर रहीं। अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस सूची में तीसरे पायदान पर हैं। बिल एवं मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की मेलिंडा गेट्स पांचवें स्थान पर हैं।वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण…