मैनपुरी ब्रेकिंग— गिट्टी भरे ट्रक ने बाइक सवार महिला को रौंदा जिससे बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत कन्नौज से मैनपुरी जा रही थी महिला/ बहन की बेटी की शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीl मृतका कुसमा देवी पति मुंशीलाल उम्र 52 वर्ष निवासी कोतवाली जनपद कन्नौज जिससे ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार महिला कि दर्दनाक मौत हो गयी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा बेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जीटी रोड की घटना
Day: November 29, 2020
पीलीभीत : पर्यटन के रूप में विकसित करने के दृष्टिगत गोमती उद्गम स्थल का किया गया निरीक्षण।
पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा आज गोमती उद्गम स्थल को पर्यटन के रूप में विकसित व कछुआ संरक्षण केंद्र स्थापित करने के दृष्टिगत निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा गोमती उद्गम स्थल पर कछुआ संरक्षण केंद्र स्थापित करने के दृष्टिगत टर्टर सरर्वाइवल एलाइंस के भारतीय कार्यक्रम के निदेशक डॉ शैलेंद्र सिंह से इस सम्बन्ध में वार्ता की गई। इस दौरान डॉक्टर शैलेंद्र सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि पीलीभीत जनपद में 12 प्रकार की कछुए की प्रजातियां पाई जाती हैं तथा उनके विकास हेतु जनपद में अनुकूल परिस्थितियां…
प्रतापगढ़: निष्पक्ष मीडिया फाउंडेशन ने पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग की
प्रतापगढ़: निष्पक्ष मीडिया फाउंडेशन पत्रकारों के हितों की लड़ाई के लिए देश में सक्रिय है . संगठन ने पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग की . मालूम हो की बीते शुक्रवार की रात बलरामपुर (यूपी) जिले के थाना कोतवाली के अंतर्गत कलवारी गांव में पत्रकार राकेश सिंह और पिंटू साहू को सोते समय जिंदा जलाने का मामला सुर्ख़ियों में आया. उनका घर भी तहस नहस कर दिया गया. पिंटू साहू की सिर्फ़ अस्थियाँ ही मिली जबकि राकेश सिंह अगले दिन गंभीर रूप से जल जाने के कारण काल के गाल में…
WHO ने दी चेतावनी, Corona के घटते मामलों वाले देश भी रहें ‘सतर्क’
ऐसे देश जहां कोविड -19 मामलों की संख्या में कमी आ रही है, उन्हें अभी भी ‘सतर्क’ रहने की जरूरत है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के एक शीर्ष अधिकारी ने यह बात कही है। डब्ल्यूएचओ के हेल्थ इमरजेंसी प्रोग्राम की टेक्निकल हेड मारिया वान केरखोव ने बताया कि यहां तक कि जैसे-जैसे मामलों की संख्या कम हो रही है, सभी देशों को सतर्क रहने की जरूरत है। आपने ऐसा पहले भी सुना है, लेकिन हमें वास्तव में इस पर फिर से जोर देने की जरूरत है। यह अच्छा है कि…
यहां ‘फैमिली एंड फ्रेंड’ की है सरकार, भाजपा का ओवैसी पर वार
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर हमला करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने शनिवार को कहा, ‘जिस प्रकार से भाग्यनगर का भाग्य मात्र एक परिवार और उस परिवार के दोस्त के हाथ में छोड़ा गया है व विकास को पिछले दरवाज़े से एग्ज़िट करवाया गया है। ये हैदराबाद और भाग्यनगर के लिए दुर्भाग्य का विषय है। यहां की ‘फैमिली एंड फ्रेंड’ की सरकार के बारे में अब सब जानते हैं।’ ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कार्पोरेशन चुनाव के लिए कैंपेनिंग को लेकर संबित पात्रा गुरुवार को हैदराबाद पहुंचे। हैदराबाद…
सच के लिए लड़ने वाले किसानों को नहीं रोक सकती दुनिया की कोई सरकार:राहुल गाँधी
केंद्रीय कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती दी है। उन्होंने शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी का नाम लिए बगैर सच्चाई के लिए जंग लड़ने वाले किसानों को दुनिया की कोई भी सरकार नहीं रोक सकती है। दरअसल, आज नए कृषि कानूनों के खिलाफ ‘दिल्ली चलो रैली ‘ के तहत हजारों किसान हाथ में झंडा लिए और नारेबाजी करते हुए दिल्ली के विभिन्न एंट्री प्वांइट पहुंचे। इन्हें रोकने के लिए पुलिस ने जगह-जगह पर बैरिकेड लगाए, आंसू गैस…
ईरान के गुप्त परमाणु वैज्ञानिक की हत्या
के गुप्त परमाणु कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे शीर्ष वैज्ञानिक मोहसिन फखरीजादेह की हत्या के ईरान बौखला गया है। इस घटना से तमतमाए ईरान के सुप्रीम नेता अयातुल्ला अली खामनेई के सैन्य सलाहकार और कमांडर होसैन देहघान ने फखरीजादेह के हत्यारों पर कहर बरपाने की धमकी दी है। इससे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल के आखिरी कुछ सप्ताह में ईरान और उसके शत्रुओं के बीच टकराव बढ़ने के आसार बनते दिख रहे हैं। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इजराइली खुफिया एजेंसी मोसाद के जानकार पत्रकार योस्सी मेलमैन के एक…
भारत-वियतनाम के रक्षामंत्रियों की द्विपक्षीय वार्ता, संबंधों को मजबूत बनाने पर दिया जोर
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को अपने वियतनाम के समकक्ष जनरल गो शुआन लिच से द्विपक्षीय वार्ता की। यह वार्ता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित की गई थी। इस वार्ता में दोनों शीर्ष नेताओं ने भारत और वियतनाम के बीच दोस्ती व साझीदारी को मजबूत करने को लेकर बात की। इन दोनों देशों के बीच अचानक बढ़े बैठकों की दौर को लेकर अनुमान जताया जा रहा है कि भारत का यह कदम चीन को मजा चखाने के लिए लिया जा रहा है। दरअसल, दक्षिण चीन सागर में चीन के…
चिराग पासवान ने बिना नाम लिए BJP पर साधा निशाना, बिना स्टार प्रचारकों के लोजपा ने एक सीट जीती
लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) प्रमुख चिराग पासवान ने शनिवार को बिना भाजपा का नाम लिये कहा कि हाल ही में बिहार में हुए विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी ने बिना किसी गठबंधन और स्टार प्रचारकों के एक सीट पर जीत हासिल की है। लोजपा को 24 लाख वोट और लगभगत 6 प्रतिशत मत प्राप्त हुए, जो पार्टी के विस्तार का प्रतीक है। लोजपा के स्थापना दिवस के मौके पर चिराग पासवान ने एक पत्र लिखकर ये बातें कही। चिराग पासवान ने पत्र में लिखा है कि पापा (रामविलास पासवान) अब हमारे…
