पीलीभीत : किसानों की शिकायत पर अमरिया ब्लॉक प्रमुख ने माधौपुर के धान क्रय केंद्र का किया निरीक्षण,समाधान के लिए एसडीएम से की बार्ता।

पीलीभीत जनपद में धान क्रय केंद्रों पर केंद्र प्रभारियों तथा ठेकेदारों की मनमानी के चलते जिला प्रशासन के द्वारा कई क्रय केंद्रों पर प्रशासन के द्वारा कार्रवाई करते हुए क्रय केंद्रों को बंद कर दिया गया है। पीलीभीत जिला प्रशासन के द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई से भी विचलित ना होते हुए धान क्रय केंद्र प्रभारियों तथा ठेकेदारों की मनमानी सामने आ रही है।वही किसान वर्ग परेशानियों में डूबा हुआ है।आज इसी क्रम में तहसील अमरिया क्षेत्र के ग्राम माधोपुर में लगाए गए धान क्रय केंद्र पर केंद्र प्रभारी…

पीलीभीत :पूरनपुर मंडी समिति धान को लेकर डिप्टी आरएमओ सहित एसडीएम, तहसीलदार ने किया सैंटरो का निरीक्षण

पीलीभीत: पूरनपुर मंडी समिति धान को लेकर डिप्टी आरएमओ सहित एसडीएम, तहसीलदार ने किया सैंटरो का निरीक्षण। बारिश की आशंकाओं को लेकर किसानो मे भारी रोष देखने को मिला है। किसान लंबी लंबी लाइने रोड के किनारे पर लगी हुई है। किसान ट्रैक्टर ट्राली से धान लाद कर किलो मीटर लंबी लाइने लगाये हुऐ खडे है पूरनपुर खटीमा मार्ग पर मंडी समिति पडती है।

पीलीभीत : जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में राष्ट्रीय एकता दिवस की दिलाई शपथ।

पीलीभीत : मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन के दिये गये निर्देशों के क्रम में शनिवार को जनपद में लौह पुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयन्ती के रूप में पूरे उत्साह उमंग एवं कोविड-19 के दिशा निर्देशों के अन्तर्गत मनाई गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाये जाने के अवसर पर पटेल जी के चित्र पर माल्यर्पण कर श्रद्वा सुमन अर्पित किये गये। इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्र की…

आजमगढ़: अतरौलिया के ग्राम बढ़या में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

आजमगढ़: बुढ़नपुर तहसील के अतरौलिया के ग्राम बढ़या में शॉर्ट सर्किट से हरिलाल के घर में लगी आग ग्राम प्रधान मुकेश कुमार को सूचना दी गई उन्होंने मौके पर आकर देखा फिर प्रधान ने लेखपाल को सूचना दी पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से मुआवजा राशि दिलाने की प्रार्थना की पीड़ित व्यक्ति के घर मे रखे हुए अनाज और गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया जिसमें करीब दो से ढाई लाख रु का नुकसान हुआ है।पीड़ित हरीलाल की दो विवाहित बेटियां भी आई हुई थीं जिनके जेवरात और नकदी व…

लखनऊ: मायावती अपील चुनाव में कार्यकर्ता बसपा को वोट दें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में आगामी 03 नवंबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव के मतदान के लिए चुनाव प्रचार आज थम जायेगा।  अब सभी दल मतदाताओं को अपने पाले में लाने के लिए व्यक्तिगत तौर पर संपर्क के साथ ही बूथ के समीकरणों को अंतिम रूप देने में जुट गए है। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने मतदाताओं से विरोधियों को सही राजनीतिक संदेश देने तथा बसपा प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की है।बसपा सुप्रीमों मायावती ने आज रविवार को  सुबह ट्वीट कर…

औरैया : टेसू झेंझी की शादी कोरोना काल में रचाई गई

औरैया : गाँव जखा , अछल्दा में टेसू झेंझी की शादी कोरोना काल में रचाई गई ।शरद पूर्णिमा के दिन गाँव जखा में टेसू और झेंझी का विवाह हुआ। विवाह में मंत्र, मंगल गीतों से गूंज उठे। कार्यक्रम में गांव की महिलाओं और बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया।शरद पूर्णिमा पर शनिवार को रात में घर-घर में टेसू और झेंझी का विवाह किया। इस अवसर पर गली मोहल्लों ने बच्चों ने उत्साह के साथ टेसू राजा की बारात निकाली। उत्साहित बच्चे अपने टेसू को सजा कर घर से बाहर…

शाहगंज(जौनपुर): मवेशी गृह में आग लगने से पांच गाय बुरी तरह से झुलसी दो की मौत

शाहगंज(जौनपुर): सरपतहां थाना क्षेत्र अंतर्गत भटौली गांव में धुईयरकी आग से बरदौरी जल कर राख हुई जिसमें पांच गाय बुरी तरह से झुलसी मौके पर दो की मौत तीन की हालत गंभीर। आग बुझाने में एक युवक झुलसा।प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के भटौली गांव निवासी अर्जुन पुत्र तिलकधारी अपने घर के सामने बने बरदौरी में शुक्रवार की शाम लगभग 7:30 बजे अपनी गायों का चारा पानी देने के उपरांत मच्छरों के बचाव हेतु धुईयर लगा कर बाहर चला गया करीब आधे घंटे बाद देखा तो मड़ई में अचानक आग…

शाहगंज(जौनपुर): विभिन्न मांगों को लेकर रेल कर्मियों का प्रदर्शन

शाहगंज (जौनपुर): संकेत एवं दुरसंचार अनुरक्षक संघ के आवाहन पर शनिवार को रेल कर्मियों ने संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम बदन यादव के नेतृत्व में तीन सूत्रीय मांग को लेकर प्रर्दशन किया।शनिवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर संकेत एवं दूरसंचार अनुरक्षक संघ के आवाहन पर स्थानीय इकाई ने नाईट फेलियर गैंग की स्थापना एवं नाईट ड्यूटी अलाउंस की सीलिंग को खत्म करना, एसएंडटी मेंटेनर्स यूनियन 2017 से नाईट ड्यूटी अलाउंस की रिकवरी न किए जाने की मांग को लेकर प्रर्दशन किया।इस मौके पर राहुल सिंह रमेश लाल बहादुर उमाकांत आदि…

शाहगंज(जौनपुर): बोलेरो और ट्रक से भिड़ंत में एक घायल

शाहगंज(जौनपुर): शनिवार की सुबह बोलेरो और ट्रक की सीधी भिड़न्त में एक अधेड़ ग़मभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार प्रयागराज के थाना बहरहिया निवासी 42 वर्षीय सूर्यपाल पुत्र चिखुरी बोलेरो वाहन से शनिवार की सुबह अयोध्या जा रहा था की क्षेत्र के अक्खनसराय के पास विपरीत दिशा से आरही तेज़ रफ़्तार ट्रक से सीधी भिड़न्त हो गयी जिसमे बोलेरो के परखच्चे उड़ गए एवं बोलेरो चालक ग़मभीर रूप से घायल हो गया।उपचार हेतू राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।घटना के बाद मौके का फायदा उठाते हुए ट्रक…

पीलीभीत : बीसलपुर में सरदार वल्लभभाई की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई।

पीलीभीत : बीसलपुर में विद्यालय के प्रांगण में सरदार बल्लभ भाई के चित्र पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक चंद्रपाल मौर्य के द्वारा फूल मालाएं अर्पित की तथा इस मौके पर मिष्ठान वितरण किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक श्री चंद्रपाल मौर्य ने अपने संबोधन में कहा था कि अखंड भारत की एक तस्वीर बनाने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने रातों-रात 562रॉयसतो को एक किया आजादी से पहले संपूर्ण देश छोटी-छोटी रियासतों में बटा हुआ था इतने बड़े कार्य को एक साथ करने के…

जौनपुर -पूर्व विधायक श्री राज देव सिंह ने लगाया जिला प्रशासन पर आरोप कहा सरकारी मशीनरी कर रही एजेंट का काम।

जौनपुर – ( उत्तर प्रदेश ): मल्हनी विधानसभा चुनाव में बहुत उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है ।कयासों का बाजार गर्म है । लोग तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं । चुनाव प्रचार बंद होने का समय आ गया है। ऐसे में पूर्व विधायक श्री राज देव सिंह ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी चौथे नंबर पर चल रहा है तो भाजपा पुलिस प्रशासन का उसी तरह प्रयोग कर रही है जिस तरह पूर्व में समाजवादी पार्टी करती रही है। मतदाता तेजी से धनंजय सिंह से जुड़ रहा है लेकिन पुलिस…

इंग्लैंड में अगले हफ्ते हो सकती है लॉकडाउन की घोषणा

 ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन कोविड -19 महामारी की दूसरी लहर के मद्देनजर इंग्लैंड में अगले हफ्ते से एक महीने का लॉकडाउन घोषित कर सकते हैं। यह जानकारी अधिकारिक दस्तावेजों के जरिए मिली है। बीबीसी द्वारा देखे गए दस्तावेज के मुताबिक सोमवार को स्टे एट होम के नए आदेश की घोषणा की जा सकती है, लेकिन इससे स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को छूट दी जाएगी। इसमें कहा गया है कि यदि अतिरिक्त प्रतिबंध नहीं लगाए गए होते तो ब्रिटेन में पहली लहर के दौरान मरने वाले लोगों की संख्या और…

न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर मास्क न पहनने पर 50 डॉलर जुर्माना

अधिकारी सोमवार से न्यूयॉर्क शहर के तीन हवाई अड्डों पर मास्क पहनने से इनकार करने वालों पर 50 डॉलर का जुर्माना लगाना शुरू कर रहे हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यह नियम जॉन एफ. कैनेडी इंटरनेशनल, लगुआर्डिया और नेवार्क लिबर्टी इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स के साथ-साथ मैनहट्टन को न्यू जर्सी से जोड़ने वाली ट्रेनों और मिडटाउन और वाशिंगटन हाइट्स में पोर्ट अथॉरिटी के बस टर्मिनलों पर लागू होगा। पोर्ट अथॉरिटी के कार्यकारी निदेशक रिक कॉटन ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, “व्यक्तियों द्वारा मास्क न पहनने पर 50…

पहले महंगाई डायन थी, आज क्या भौजाई लागेली…चुनावी रैली में फिर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव

बिहार में महंगाई को चुनावी मुद्दा बनाते हुए राजद नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के दावेदार तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। महंगाई पर नीतीश सरकार और बीजेपी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि प्याज का दाम सेंचुरी मार रहा है और आलू हाफ सेंचुरी पर है। कहा कि जब प्याज 40 रुपए किलो बिकता था तो बीजेपी वाले प्याज की माला पहनाकर घूमते थे और सरकार को डायन बताते थे। इन दिनों आलू 50 रुपये और प्याज 100 रुपए किलो बिक रहा है तो अब आज…

वो कौन थी? | दीपिका- रनवीर की शादी में किस एक्ट्रेस ने मारी जबरदस्ती एंट्री?

दो साल पहले इटली में साल 2018 में बॉलीवुड की डेस्टिनेशन वेंडिंग के रूप में दीपिका पादुकोण और रनवीर सिंह की शादी को याद किया जाता है। हालांकि अपनी शादी में इन दोनो ही स्टार्स ने सिलेक्टेड लोगों को ही बुलाया था। लेकिन बाद में अपनी फैमिली, दोस्त, पत्रकारों और बॉलीवुड के लोगों के लिए अलग-अलग रिसेप्शन पार्टी इन्होंने रखी थी। लेकिन क्या आप जानते हैं इनके इस सेलिब्रेशन का हिस्सा एक एक्ट्रेस जबरदस्ती बनी थी।वो एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि हैं कुब्रा सैत जिन्होंने खुद इस बात का खुलासा…

IPL 2020 : Match में उल्लघना करने पर IPL ने Gayle पर लगाया 10 प्रतिशत जुर्माना

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के शुक्रवार को 50वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से स्टार बल्लेबाज क्रिस गेल ने राजस्थान के साथ खेले गए मुकाबले में 99 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। इस मैच में गेल शतक से चूक गए। गेल इस मैच में अपने टी20 करियर के 23वां शतक ना बना पाने के बाद निराशा में उन्होंने अपना बल्ला दूर फेंक दिया। उनके इस रवैये से इसे आचार संहिता का उल्लंघन माना गया है। जिसके बाद आईपीएल ने उन पर मैच फीस का 10…

IPL 2020: आज मुंबई से भिड़ेगी दिल्ली, प्लेऑफ पर रहेंगी नजरें

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा. यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. प्लेऑफ में जगह बनाने के बावजूद मुंबई इस मैच को हल्के में नहीं लेगी क्योंकि उसकी कोशिश शीर्ष-2 में रहते हुए लीग दौर का अंत करने की होगी. इससे फायदा यह होगा कि अगर वह प्लेऑफ में क्वालीफायर-1 में हार भी जाती है, तो उसे फिर क्वालीफायर-2 में खेलने का मौका मिलेगा, जिसे जीतकर वो फाइनल में जा सकती है. वहीं, इस मैच के…

50वें मैच के बाद जानिए किन खिलाड़ियों का है ऑरेंज कैप और पर्पल कैप पर कब्ज़ा

आईपीएल 2020 में अबुधाबी के मैदान पर किंग्स इलेवन पंजाब की टीम राजस्थान रॉयल्स के सामने नजर आई। जहाँ पर टॉस जीतकर राजस्थान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद पंजाब ने 20 ओवर में 185 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। लेकिन इस लक्ष्य का पीछा राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 7 विकेट से कर लिया। आज के मैच के बाद इन खिलाड़ियों का ऑरेंज कैप और पर्पल कैप पर कब्ज़ा नजर आ रहा है। अभी ऑरेंज कैप की चर्चा करें तो फिर किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान…

पहले महंगाई डायन थी, आज क्या भौजाई लागेली,चुनावी रैली में फिर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव

बिहार में महंगाई को चुनावी मुद्दा बनाते हुए राजद नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के दावेदार तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। महंगाई पर नीतीश सरकार और बीजेपी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि प्याज का दाम सेंचुरी मार रहा है और आलू हाफ सेंचुरी पर है। कहा कि जब प्याज 40 रुपए किलो बिकता था तो बीजेपी वाले प्याज की माला पहनाकर घूमते थे और सरकार को डायन बताते थे। इन दिनों आलू 50 रुपये और प्याज 100 रुपए किलो बिक रहा है तो अब…

शाहरुख खान के 55 वें जन्मदिन पर होने वाली है वर्चुअल पार्टी, शाहरुख़ फैंस में ख़ुशी का माहौल

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख का जन्मदिन पर उनके फैंस के लिए किसी त्यौहार के कम नहीं होता। हर साल शाहरुख के प्रशंसक उनके जन्मदिन पर ‘मन्नत’ के बाहर इकट्ठा होते हैं। मुंबई स्थित शाहरुख़  के घर ‘मन्नत’ के बाहर उनके जन्मदिन पर शाहरुख की एक झलक पाने और उन्हें शुभकामना देने के लिए प्रशंसक बड़ी संख्या में जमा होते हैं। लेकिन इस बार कोरोना महामारी के कारण यह संभव नहीं है। हालांकि, फैंस अपने पसंदीदा एक्टर  के जन्मदिन को ख़ास बनाने की प्लानिंग बना रहे हैं। एक बड़े पोर्टल की…