कोरबा-छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के नए प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा एवं संघ के कार्यकारी प्रांत अध्यक्ष अजय तिवारी निर्वाचित, प्रदेश अध्यक्ष पीआर यादव के सेवानिवृत्त होने के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराया गया। कोरबा जिले में छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के संविधान के नियम 10 अनुसार जेपी उपाध्याय को जिलाध्यक्ष कोरबा शाखा मनोनीत किया गया।
Month: August 2020
कोरबा: कल से खुलेंगी सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक दुकानें!
कोरबा जिले में कल से सभी दुकानें सुबह 6 से दोपहर 3 बजे तक खुलेंगी । चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों और कलेक्टर के बीच आज हुई बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है।मेडिकल स्टोर्स और पेट्रोल पंप जैसे आवश्यक वस्तु की दुकानें दिनभर खुली रहेंगी ।कोविड प्रोटोकॉल के नियमों का पालन किया जाना सुनिश्चित किया गया है ।बिना मास्क के किसी भी व्यक्ति को दुकान में प्रवेश न दिए जाने पर सहमति दी गई है। कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने बयान जारी कर बताया है कि कोरबा जिले…
कोरबा: कटघोरा में हाथी के हमले से महिला की मौत 5 वर्षीय मासूम घायल
कोरबा। कटघोरा वन मंडल में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात को एक लोनार हाथी ने एतमनगर रेंज में जमकर उत्पात मचाते हुए महिला को मौत के घाट उतार दिया है। जबकि एक 5 वर्षीय बच्चा भी घायल हो गया है। घटना की सूचना मिलने पर तत्काल वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल बच्चे को उपचार के लिए पोड़ी उपरोड़ा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया है। वन विभाग की टीम द्वारा मृत महिला के परिजनों को आर्थिक सहायता…
इटावा: गुमशुदा की तलाश
इटावा : जनपद से गायब हुये गुमशुदा बृजेन्र्द कुमार (चरनपाल सिहं) पिता श्री रामकिशुन निवासी मोहनपुर राहिन जिला इटावा और वर्तमान पता पूर्वी अशोक नगर निकट हाइवे गली शहरिया इटावा के हैं. बृजेन्र्द कुमार 3/07/2020 को करीब 8 बजे सुबह घर से निकला था .वह भरथना चौराहे पर जाने के बाद घर आने की कह कर गया था जो की शाम तक घर वापस नहीं आया. इसके बाद परिवार चिंतित हुआ और खोजबीन शुरू की . बृजेन्र्द कुमार की गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी गई है.
शाहगंज(जौनपुर): बिजली कटौती परेशान ग्रामीणों ने ऊर्जा मंत्री को भेजा शिकायती पत्र
शाहगंज(जौनपुर): क्षेत्र के बड़ागांव के ग्रामवासियों ने लो वोल्टेज एवं अघोषित बिजली कटौती से क्षुब्ध होकर उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को शिकायती पत्र भेजकर समस्या से निजात पाने के लिए अपील की है।बता दें कि बड़ागांव में तीन महीने से लो वोल्टेज और अघोषित बिजली कटौती का ग्रामीण दंश झेल रहे हैं। भीषण गर्मी में बिजली की समस्या से किसान, छात्र-छात्राएं एवं व्यापारी खासा परेशान हैं। जहां एक तरफ बिजली के अभाव में धान की फसल सूखने की कगार पर है वहीं छात्र छात्राएं आनलाइन क्लासेज नही कर पा रहे…
शाहगंज(जौनपुर): जमीनी विवाद में मारपीट ,चार घायल
शाहगंज(जौनपुर): कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर गांव में जमीनी विवाद में दंबगो ने एक पक्ष के चार लोगों को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया ।बीबीगंज चौकी क्षेत्र के रामपुर गांव में जमीनी विवाद में बुधवार को दंबगो ने गांव के 30 वर्षीय राजेश कुमार 28 वर्षीय रमेश कुमार पुत्रगण रामकिशोर 25 वर्षीय सोनम पत्नी रमेश कुमार व 60 वर्षीय रामकिशोर को लाठी डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने सभी घायलों को इलाज हेतु राजकीय…
कोरबा: न्यू कोरबा हॉस्पिटल का तीसरा फ्लोर सील, ग्यारह डाॅक्टरों सहित 50 से अधिक मेडिकल स्टाफ होंगे होम क्वारेंटाइन
कोरबा। उरगा के समीप देवलापाट निवासी साठ वर्षीय कोरोना पाॅजिटिव मरीज के कोसाबाड़ी स्थित न्यू कोरबा अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि पर कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल के निर्देश पर अस्पताल का तीसरा फ्लोर सेनेटाइज कर सील कर दिया गया है। रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कोरबा के साठ वर्षीय व्यक्ति की कोरोना जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी। व्यक्ति की सम्पर्क हिस्ट्री खंगालने पर पहले ईलाज के उसके न्यू कोरबा अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिली थी। जानकारी मिलते ही कलेक्टर श्रीमती कौशल ने व्यक्ति के सम्पर्क में…
कोरबा:व्यापारी संघ ने राजस्व मंत्री से की मुलाकात, दुकान संचालन के समय में परिवर्तन की मांग की
कोरबा व्यापारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने आज राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने राजस्व मंत्री को बताया की दुकान के संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा सुबह 6:00 से 10:00 तक का जो समय तय किया गया है उससे उन्हें काफी नुकसान हो रहा है ।व्यापारियों की समस्याओं से अवगत होने के पश्चात राजस्व मंत्री ने जिलाधीश से चर्चा कर दुकान संचालन के लिए समय में परिवर्तन करने का निर्देश दिया ।व्यापारियों को आशा है कि राजस्व मंत्री के हस्तक्षेप के पश्चात उनकी समस्या का निदान…
कोरबा: ठेला लगाने वाला वृद्ध निकला कोरोना पॉजिटिव
कोरबा। कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवला पाठ का एक वृद्ध कोरोना पॉजिटिव निकला है। जिसके बाद से ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वृद्ध की हालत अत्यंत अत्यंत खराब है। उसे कोविड-19 अस्पताल दाखिल कराने की तैयरी की जा रही है।इस संबंध में सूत्रों ने बताया कि ग्राम देवला पाठ का 60 वर्षीय वृद्ध गांव में ही बिस्किट का ठेला लगाता था।
राजस्थान के 19 कांग्रेस विधायकों ने खुद को कांग्रेस का सच्चा सिपाही बताते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को तानाशाह बताया
विधायकों का कहना है कि वे गहलोत की‘तानाशाहीपूर्ण’ कार्यशैली के खिलाफ लड़ेंगे। कांग्रेस आलाकमान तक अपनी बात पहुंचा रहे हैं। बागी विधायकों ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे को भी प्रदेश में पार्टी की बगावत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। इन विधायकों का कहना है कि अविनाश पांडे सही रिपोर्ट आलाकमान तक नहीं पहुंचाते, वे पक्षपात पूर्ण व्यवहार करते हैं। पायलट के सबसे विश्वस्तों में शामिल रमेश मीणा और विश्वेंद्र सिंह ने गहलोत की कार्यशैली को लेकर पार्टी आलाकमान तक शिकायत पहुंचाई है। मीणा व सिंह…
गिरीश चंद्र मुर्मू का इस्तीफा मंजूर, मनोज सिन्हा होंगे जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल
कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद-370 के हटाए जाने की पहली वर्षगांठ पर बुधवार देर शाम, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू(Girish Chandra Murmu) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मुर्मू के इस्तीफे की खबर से प्रशासन खेमे से लेकर सियासी पार्टियों में ह़़डकंप मंच गया। जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन होने के बाद बीते साल 31 अक्टूबर को ही मुर्मू ने उपराज्यपाल का पद संभाला था। मुर्मू के इस्तीफे के बाद प्रशासन से लेकर सियासी हलकों में खलबली मच गई। मुर्मू ने देर रात राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को…
पीएम मोदी की तारीफ पर द्रमुक ने अपने विधायक को किया सस्पेंड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करना द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन को इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने अपने विधायक कू का सेल्वम को पार्टी के सभी पदों से कार्यमुक्त करते हुए निलंबित कर दिया। द्रमुक ने विधायक को नोटिस भेजकर पूछा है कि क्यों न उन्हें पार्टी से बर्खास्त कर दिया जाए। उधर, भाजपा के राज्य मुख्यालय पहुंचे विधायक सेल्वम ने पत्रकारों से कहा कि निलंबित किए जाने से वह चिंतित नहीं हैं। विधायक कूका सेल्वम ने कहा कि पार्टी चाहे तो बर्खास्त कर दे लेकिन वह जनहित का काम करते…
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहली बार मोदी के साथ मंच पर आये ,अयोध्या में भूमि पूजन के उद्घाटन क लिए पहुंचे थे मोदी
अयोध्या में श्री राम मंदिर के भूमि पूजन के साथ ही आज का दिन इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया। पीएम मोदी की यहां पर मौजूदगी उनके उस दौर की भी याद ताजा कर देती है जब 1992 में राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान वे एक कारसेवक के रूप में अयोध्या आए थे। उस समय उन्होंने रामलला के दर्शन किए थे। तब से लेकर आज बहुत कुछ बदल गया है। अब राम मंदिर निर्माण की सभी बाधाएं खत्म हो चुकी हैं और भविष्य में यहां पर एक भव्य…
लेबनान की राजधानी में धमाका कैसे हुआ, बिस्फोट की वजह क्या हो सकती है
लेबनान की राजधानी बेरुत में जिस शक्तिशाली धमाके में कम-से-कम 100 लोगों की जान गई और 4,000 से ज़्यादा लोग घायल हो गए, उस धमाके के केंद्र में एक वेयरहाउस है. बताया जा रहा है कि इस वेयरहाउस में पिछले छह साल से ज़ब्त किया हुआ अमोनियम नाइट्रेट का भंडार जमा था जिसमें धमाका हो गया. लेबनान के प्रधानमंत्री हसन दियाब ने इसे एक ख़तरनाक वेयरहाउस बताया है जो वहाँ 2014 से बना हुआ था. उन्होंने इसे प्रलयंकारी घटना बताया और कहा कि ज़िम्मेदार लोगों को नहीं बख़्शा जाएगा. वहीं…
पाकिस्तान का जुटकर साथ दे रहा है चीन , बोला कश्मीर पर भारत के पैर अवैध
जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संवैधानिक अनुच्छेद 370 को ख़त्म करने की पहली वर्षगांठ पर चीन के विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी है. चीन ने कहा कि भारत ने कश्मीर में एकतरफ़ा फ़ैसले के ज़रिए यथास्थिति में बदलाव कर अवैध और ग़ैरक़ानूनी काम किया है. भारत ने पिछले साल जब अनुच्छेद 370 निष्प्रभावी किया था तब भी चीन ने इसी तरह से आपत्ति जताई थी. चीन के बयान पर भारत के विदेश मंत्रालय ने कड़ा ऐतराज जताया है. भारत ने कहा कि चीन को दूसरे देशों के आंतरिक मामलों…
एक राहगीर ने हैरान होकर पूछा , पढ़िए मजेदार चुटकुले
पति : पानी पिलाओ पत्नी पानी लेने गयी, तब तक पति सो गया , पत्नी सारी रात पानी का गिलास पकड़े खड़ी रही , सुबह जब पति की आँख खुली तो देख के बहुत खुश हुआ और बोला मांगो क्या मांगती हो ? पत्नी : तलाक दे दे कमीने!! ……………………………………………………………………………………………………………………………………….. 2. पत्नी (पति से): जी आपको याद है कि जब आप मुजे देखने आऐ थे तब मैने किस रंग की साडी पहनी थी…?? पति:नही.. पत्नी: ईस का मतलब की आप मुझसे प्यार नहीं करते… पति: अरे एसी बात नहीं है..…
पिता – बेटा तेरी कोई गर्लफ्रेंड है?, पढ़िए मजेदार चुटकुले
1. एक दुखियारा पति बीवी की डांट सुनकर बाहर निकला और एक कुत्ते के पास जाकर बैठ गया… फिर कुत्ते से बोला – तुझमें और मुझमें सिर्फ दो पैरों का ही फर्क है, बाकी हालात एक जैसे ही हैं…!!! ……………………………………………………………………………………………………………………………………………. 2. कहते हैं कि पति परिवार को हेड होता है… लेकिन लोग भूल जाते हैं कि पत्नी परिवार की गर्दन होती है… और गर्दन जिधर मुड़ेगी, हेड को तो उधर ही मुड़ना है…!!! ……………………………………………………………………………………………………………………………………………. 3. पिता – बेटा तेरी कोई गर्लफ्रेंड है? बेटा – नहीं पिता – बेटा आजकल तो…
पीलीभीत: जन अधिकार पार्टी एवं भागीदारी संकल्प मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने दिया ज्ञापन
पीलीभीत: बीसलपुर एसडीएम महोदय को जन अधिकार पार्टी एवं भागीदारी संकल्प मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने एक ज्ञापन दिया. जिसमें बढ़ती मंगाई , केंद्र व राज्य सरकार के डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमतें, किसानों पर हो रहे अत्याचार, बेरोजगारी जैसे मुद्दों को ध्यान में रखते हुए प्रकाश डाला गया. इसमें जिला उपाध्यक्ष रामसेवक वर्मा ,रविंद्र पाल, कृपाल सिंह कुशवाह आदि लोग मौजूद रहे. –रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत
बदलापुर/जौनपुर: हिंदू युवा वाहिनी ने 501 दीप जलाकर रामनगर में मनाया गया उत्सव
बदलापुर/जौनपुर : 5 अगस्त बुधवार को अयोध्या के राम जन्मभूमि की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करकमलों से भूमि पूजन के उपलक्ष्य में हिन्दू युवा वाहिनी के ब्लाक अध्यक्ष महेंद्र सेठ के अगुवाई में रामनगर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे बाजार में भगवा झंडा लहराया।501 दीपो से पुरे बाजार चौराहा जगमगा उठा।महेंद्र सेठ ने सभी को लड्डू खिला कर खुशी जाहिर किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता दया शंकर तिवारी ने कियाइस सुनहरे दिन पर सभी हिन्दू जनमानस अपने अपने घरों पर भगवा झंडा वदीप जला कर खुशी का इजहार…
अयोध्या: अयोध्या में राम मंदिर की नींव पड़ी
आखिरकार वह क्षण आ ही गया, जिसका तकरीबन पांच सौ सालों से रामभक्तों को इंतजार था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार दोपहर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए आधारशिला रखी। शिला में नंदा, भद्रा, जया, रिक्ता, पूर्णा, अजिता, अपराजिता, शुक्ला व सौभाग्यनी शामिल हैं। पूजन के बाद इन शिलाओं को राम मंदिर में सुरक्षित रखा जाएगा। पुन: नींव के लिए गर्भगृह का गहराई में उत्खनन होने पर रामलला के सिंहासन के ठीक नीचे इन्हें रखवाया जाएगा। इससे पहले पीएम मोदी राम जन्मभूमि मंदिर के शिलान्यास के लिए बुधवार को…
