देवीपाटन : देवीपाटन मंडल के सभी ज़िलों के जिला स्तरीय पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक की गई. इस बैठक में सम्यक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तपेन्द्र प्रसाद का आगमन हुआ । बैठक में उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव के के मौर्य ,देवीपाटन मंडल के प्रभारी सत्य प्रकाश मौर्य ,जिलाध्यक्ष बहराइच श्री कृष्ण गोपाल मौर्य , जिलाध्यक्ष गोंडा चंद्रगुप्त ,जिला अध्यक्ष बलरामपुर लाल जी सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा निर्वाचन में सम्यक पार्टी के प्रभावी उपस्थिति के संबंध में रणनीति की चर्चा हुई और…
Day: July 21, 2020
कोरोना से लड़ने के लिए यूपी ने अपनाया दिल्ली का होम आइसोलेशन मॉडल- संजय सिंह
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा है कि अब उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भी केजरीवाल सरकार के दिल्ली मॉडल को अपना लिया है। उत्तर प्रदेश में भी हल्के, बिना लक्षणों वाले में कोरोना मरीजों का इलाज घर पर ही किया जाएगा। संजय सिंह ने कहा कि यह केजरीवाल सरकार के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है कि दूसरे राज्यों की सरकारें भी उनसे सीख ले रही है और दिल्ली मॉडल को अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी की आबादी करीब 24 करोड़ है और…
एमपी के राज्यपाल और लखनऊ से पूर्व सांसद लालजी टंडन का निधन
राज्यपाल लालजी टंडन (85 वर्ष) का लखनऊ के मेदांता अस्पताल में मंगलवार को निधन हो गया। लालजी टंडन कई दिनों से राजधानी के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने सुबह 5 बजे अंतिम सांस ली। उनके पुत्र नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने ट्वीट से जानकारी दी। सोमवार को उनकी हालत नाजुक बताई जा रही थी। इसको लेकर सोमवार को मेदांता अस्पताल की तरफ से मेडिकल बुलेटिन भी जारी किया गया था, जिसमें उनकी हालत नाजुक होने की बात कही गई थी।
मैं यहां सब्जी बेचने नहीं आया हूं, मैं सीएम बनने आया हूं : अशोक गहलोत
राजस्थान में CM अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता सचिन पायलट के बीच जारी सियासी खींचतान के बीच सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर से कांग्रेस नेता सचिन पायलट पर जोरदार हमला किया है. समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, गहलोत ने कहा, ‘वह (सचिन पायलट) भाजपा के समर्थन से पिछले छह महीने से साजिश रच रहे थे. जब मैं कहता था कि सरकार गिराने की साजिशें रची जा रही हैं तब कोई मुझ पर विश्वास नहीं करता था. कोई नहीं जानता था कि इतना मासूम चेहरा लेकर कोई…
पीलीभीत : अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में पुलिस प्रशासन का सराहनीय कार्य।
25,000/- पुरस्कार घोषित अपराधी है, को गिरफ्तार किया गया । इसके विरुद्ध 12 अभियोग पंजीकृत हैं।*अपराधिक इतिहास-*1. मु0अ0सं0 917/08 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट थाना जहानाबाद2. मु0अ0सं0 510/09 धारा 110 सीआरपीसी थाना जहानाबाद3. मु0अ0सं0 1423/14 धारा 3/5क/8 सीएस एक्ट व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना जहानाबाद4. मु0अ0सं0 758/15 धारा 3/5क/8 सीएस एक्ट थाना जहानाबाद5. मु0अ0सं0 1140/15 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट थाना जहानाबाद6. मु0अ0सं0 101/16 धारा 3/5क/8 सीएस एक्ट व 11 पशु क्ररूता अधि0 थाना जहानाबाद7. मु0अ0सं0 576/16 धारा 3/5क/8 सीएस एक्ट व 11 पशु क्ररूता अधि0 थाना जहानाबाद8. मु0अ0सं0 1154/16 धारा…
शाहगंज (जौनपुर): संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाई फांसी
थाना सरपतहा क्षेत्र के सराय मोहिउद्दीनपुर में बिंद बस्ती में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह सराय मोहिउद्दीनपुर निवासी बीस वर्षीय सुंदरी पत्नी अविनाश बीती रात खाना खाने के बाद सो गए ।सुबह मृतका की लाश घर के कमरे में बास की धरन पर लटकती हुई मिली इसकी सूचना गांव में जंगल में आग की तरह फ़ैल गई। गांव वाले इकठ्ठा हो गए घटना की सूचना थाना सरपतहा को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को…
पीलीभीत: 25000 का इनामियां शातिर अपराधी को कोतवाली जहानाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश के आदेशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर के दिशा निर्देशन में कोतवाली जहानाबाद में चलाए जा रहे शातिर इनानिया टॉप टेन अपराधियों की धरपकड़ अभियान के अंतर्गत कोतवाली जहानाबाद पुलिस के द्वारा ₹25000 का इनामिया शातिर अपराधी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह के द्वारा मीडिया को बताया गया है मुखबिर की सूचना पर कोतवाली क्षेत्र का 25000 का इनामियाँ शातिर अपराधी फिदा हुसैन पुत्र आजाद हुसैन निवासी ग्राम ऐमी थाना जहानाबाद जनपद पीलीभीत…
पीलीभीत:सिपाहियों के बाद हलका इंचार्ज का भी तबादला
पीलीभीत: पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव। सुआबोझ में 5 दिन पहले कच्ची शराब पकड़ने गई पुलिस के साथ हाथापाई हुई थी इसके बाद पुलिस ने गांव में जमकर उत्पात मचाया था। बिना सूचना गांव में दबिश देने गए हल्का नंबर तीन के चारों सिपाहियों को तीन दिन पहले हटा दिया गया था। गांव की एक महिला ने सिपाहियों के साथ ही हल्का दारोगा पर भी कच्ची शराब बिकवाने के नाम पर रुपए लेने का आरोप लगाते हुए विधायक से शिकायत की थी। विधायक बाबूराम ने इस मामले को गंभीरता से…
रिश्तेदार – बेटा क्या प्लानिंग है आगे की?, पढ़िए मजेदार चुटकुले
1. 99 प्रतिशत सास अपनी बहुओं को महारानी नाम से बुलाती हैं… . . . फिर भी बहुएं खुश नहीं होतीं…!!! ……………………………………………………………………………………………………………………………………………………. 2. रिश्तेदार – बेटा क्या प्लानिंग है आगे की? पप्पू – वो तो आप पर निर्भर करता है। रिश्तेदार – वो कैसे? पप्पू – 100 रुपये दिए तो बर्गर लाऊंगा और अगर 200 दिए तो पिज्जा…!!!! ……………………………………………………………………………………………………………………………………………………. 3. पत्नी – हमारी शादी को 25 साल हो गए… इतने साल कैसे बीत गए, पता ही नहीं चला! . . . पति – समय का पता कैदी को चलता है,…
