जौनपुर। राजनीति के गलियारे से इन दिनों खबर यह है कि मुस्लिम समुदाय, और ब्राम्हण बिरादरी भारतीय जनता पार्टी से खासा नाराज चल रहा है। भाजपा को इस बात का फर्क पड़ें या नहीं लेकिन समाजवादी पार्टी को इसका लाभ उठाना चाहिए था क्योंकि समाजवादी पार्टी से मुसलमान पहले से ही जुड़े हैं लेकिन लगता है कि वह यह मौका यूं ही जाने देना चाहती है। ये बात हम नहीं कह रहे है बल्कि इन दिनों हर जगह यही चर्चा है। बृहस्पतिवार को जारी समाजवादी पार्टी जौनपुर के नये पदाधिकारियों…
Day: July 17, 2020
शाहगंज(जौनपुर): महिला ने खाया विषाक्त पदार्थ, हालत गंभीर
शाहगंज(जौनपुर): स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत डोमनपुर गांव में पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला को इलाज के लिये राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के डोमनापुर गांव निवासी 28 वर्षीय सुमन पत्नी इन्द्रसेन राजभर ने बुधवार की देर शाम पारिवारिक कलह से झुब्ध होकर घर में रखा विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने इलाज के लिये राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पीलीभीत : भाजपा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता की ग्रहण
पीलीभीत: हिंदू जागरण मंच एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व समाजवादी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने सभी को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने पार्टी कार्यालय पर शामिल सदस्यों को समाजवादी पार्टी की केप बा गमछा पहनाकर स्वागत किया .इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद ने शामिल सदस्यों को बताया कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव…
कोरबा : डकैती की योजना बनाते हरियाणा का मेवाती गैंग पकड़ा
कोरबा जिले के कटघोरा थाना पुलिस ने पांच माह पूर्व कटघोरा व बिलासपुर में हुई चोरियों के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। फिर से शहर में आकर डकैती की योजना बना रहे इस गिरोह को पकड़कर होने वाली वारदात को रोकने का काम किया है ।वहीं ,पुरानी चोरी को भी सुलझाया है। मामले में आशिक पिता शेर मोहम्मद, शाहिद पिता यूनूस दोनों 28 वर्ष निवासी ग्राम नुह, मेवात हरियाणा एवं आरिफ पिता कासम 26 वर्ष निवासी ग्राम आधांकी जिला नुह, मेवात हरियाणा को पकड़कर चोरी व डकैती में…
पीलीभीत: भाई ने पत्नी संग मिलकर भाई की गला दबाकर की हत्या
पीलीभीत : बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा प्रसाद मोहल्ले का मामला है भाभी के साथ अवैध संबंध बनाने का प्रयास करने पर भाई ने पत्नी की मदद से गला दबाकर हत्या कर दी और शव को देर रात्रि मार्ग पर फेंक दिया. मार्ग पर शव पड़ा मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची कोतवाली बीसलपुर पुलिस ने शव को पंचनामा कर पीएम को भेज दिया. और मामले में मृतक के भाई और उसकी पत्नी के खिलाफ अभियोग कर जेल भेज दिया है.
कोरबा : शाम मिले 4 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़
कोरबा जिले में देर शाम क़ोरोना के 4 नए मामले सामने आए हैं। गुरुवार को 4 प्रवासियों की क़ोरोना रिपोर्ट पाजीटिव आई है। 18 व 19 वर्ष की दो युवतियों सहित 4 प्रवासी क़ोरोना संक्रमित निकले हैं ।ये सभी पिछले दिनों तमिलनाडु के काँचीपुरम, राजस्थान के सीताबड़ीपारा और उत्तरप्रदेश के कानपुर से लौटे हैं। इसके साथ ही अब तक कोरबा ज़िले में कुल क़ोरोना संक्रमितों की संख्या 349 पहुंच गई है। इलाज के बाद 328 मरीज ठीक हुए हैं और 21 एक्टिव केस हैं।(ज़िला संवाददाता उत्सव यादव कोरबा छत्तीसगढ़)
मड़िहान/मिर्जापुर: दो शातिर अपराधियों पर लगा गैंगेस्टर
मड़िहान/मिर्जापुर: अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों पर नियन्त्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, थाना मड़िहान पर दिनांक 15.07.2020 को सायं 02 शातिर गिरोहबन्द अपराधियों 1-आकाश पाण्डेय पुत्र स्व0 यज्ञ पाण्डेय निवासी विसुन्दरपुर थाना कोतवाली शहर मीरजापुर 2-शनि चौबे पुत्र दिवाकर चौबे निवासी चौबेपुर थाना मड़िहान मीरजापुर जो संगठित गैंग बनाकर लूट जैसे गम्भीर प्रवृति के अपराध करनें के अभ्यस्त हैं तथा जनमानस में इनका आतंक एवं भय व्याप्त है इनके विरूद्ध श्री राजीव सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना मड़िहान ने बड़ी कार्यवाही करते हुये थाना मड़िहान पर मु0अ0सं0—119/2020…
मड़िहान/मिर्जापुर: साईकिल सवार को ट्रक ने मारी टक्कर
मड़िहान/मिर्जापुर : दिनांक 16.7.2020 को समय 11:00 बजे के करीब थाना मड़िहान क्षेत्र अंतर्गत रोडवेज के पास एक ट्रक HR38Y1142 जो मिर्जापुर से सोनभद्र की तरफ जा रही थी, सामने से आ रहे साइकिल सवार जीतनारायण पुत्र बैजनाथ लोहार उम्र 40 वर्ष निवासी कस्बा मड़िहान मिर्जापुर को धक्का मार दिया, जिससे इनकी मौके पर ही मृत्यु गई। सूचना पर थाना मड़िहान पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी भिजवाया गया। ट्रक कब्जे में है, अग्रेतर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
लखनऊ : यूजीसी की गाइडलाइन के अनुरूप राज्य विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं को लेकर यूपी सरकार का निर्देश
-कोरोना के चलते राज्य विश्वविद्यालयों के अंतिम वर्ष और अंतिम सेमेस्टर को छोड़कर सभी परीक्षाएं स्थगित -जिन विश्वविद्यालयों ने परीक्षा करवाकर परिणाम जारी कर दिए है वह यथावत रहेंगे -कुछ परीक्षाएं विश्वविद्यालयों ने लॉकडाउन से पूर्व करा ली है उनके अंक अंतिम परिणाम में सम्मिलित हों -पूर्व परीक्षा के आधार पर छात्रों को अगले सेमेस्टर और वर्ष में प्रोन्नत कर दिया जाएगा -अंतिम वर्ष और अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा ऑफलाइन, ऑनलाइन मिश्रित 30 सितंबर तक कराने के निर्देश Rahul shakya etawah 9105675438
डोनाल्ड ट्रम्प का बयान , चीन के बिरुद्ध भारत का हर सम्भव साथ देगा अमेरिका
चीन के खिलाफ हांगकांग स्वायत्तता कानून पर हस्ताक्षर के एक दिन बाद अब अमेरिका ने चीन को एक कड़ा संदेश दिया है. अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने चेतावनी देते हुए चीन से कहा है कि अगर चीन उसके मित्र देशों को परेशान करने की कोशिश करेगा तो वह दक्षिण चीन सागर से हिमालय तक अपने मित्र देशों के साथ खड़ा होगा. ताजा हालात को देखते हुए माना जा रहा है कि अमेरिका चीन के खिलाफ हर मोर्चे पर भारत का साध देगा.अमेरिका का विदेश मंत्रालय लगातार कह रहा है कि…
पाकिस्तान (टीटीपी) के नेता नूर वली महसूद पर UNSC ने लगाया प्रतिबंध
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद समिति (UNSC) से आतंकवादियों के ‘पनाहगाह’ पाकिस्तान के लिए बुरी खबर है. आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के नेता नूर वली महसूद पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. यूएनएससी समिति ने आतंकवादी नूर वली महसूद का नाम प्रतिबंधित लोगों संस्थाओं की सूची में डालने को मंजूरी दे दी है. इसके तहत अब महसूद की संपत्ति फ्रीज करने के साथ-साथ उस पर यात्रा हथियारों का प्रतिबंध लग गया है. गौरतलब है कि अमेरिका ने प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के प्रमुख नूर वाली महसुद को पहले ही वैश्विक…
