इस बार गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर मेसियास बोलसोनारो शुक्रवार को चार दिवसीय यात्रा पर भारत आएंगे। राष्ट्रपति के रूप में बोलसोनारो की यह पहली भारत यात्रा है। वह आठ मंत्रियों, शीर्ष अधिकारियों और एक बड़े व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ दिल्ली पहुंचेंगे। इस दौरान भारत और ब्राजील के 15 समझौते पर हस्ताक्षर होंगे। विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर बोलसोनारो 24 से 27 जनवरी तक भारत की यात्रा पर रहेंगे। वह 26 जनवरी को 71वीं गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि…
Day: January 22, 2020
कार्ति चिदंबरम को मद्रास हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
मद्रास हाईकोर्ट ने कर चोरी मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने कांग्रेस सांसद कार्ति और उनकी पत्नी श्रीनिधि के खिलाफ कार्यवाही पर 27 जनवरी तक अंतरिम रोक लगा दी। कार्ति और श्रीनिधि के खिलाफ निचली कोर्ट में टैक्स चोरी का मामला लंबित है। दोनों ने सांसदों और विधायकों से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए गठित विशेष कोर्ट की कार्यवाही पर रोक की मांग की थी। यह मामला कार्ति और श्रीनिधि को चेन्नई के पास मुत्तूकदू में जमीन की बिक्री…
