केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी ने हाल ही में कहा था कि ‘मैं माफी नहीं मांगूंगा, मैं राहुल सावरकर नहीं हूं।’ मैं आज राहुल गांधी से कहना चाहती हूं कि आपकी 10 पीढ़ियों के बाद भी आप सावरकर के साहस का मुकाबला नहीं कर पाएंगे। ईरानी ने वाराणसी में संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के समर्थन में हुई जनसभा में ये बात कही। बता दें कि इस कार्यक्रम में इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या भी शामिल हुए। इस सभा में स्मृति ईरानी…
Day: January 19, 2020
धार्मिक उत्पीड़न के शिकार अल्पसंख्यकों की मदद के पक्ष में थे राष्ट्रपिता : नड्डा
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विपक्ष पर नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। नड्डा ने शनिवार को यहां कहा कि महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू और मनमोहन सिंह भी पड़ोसी देशों में धार्मिक आधार पर उत्पीड़न के शिकार अल्पसंख्यकों की मदद के पक्ष में थे। भाजपा मुख्यालय में पाकिस्तान से आए अल्पसंख्यक शरणार्थियों के एक समूह को संबोधित करते हुए नड्डा ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल यह गलत सूचना फैला रहे हैं कि इस कानून के बनने से भारत…
CAA पर कपिल सिब्बल के बयान के बाद सलमान खुर्शीद ने रखी अपनी राय, कहा- हमें करना होगा सुप्रीम कोर्ट का इंतजार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि संसद से पारित हो चुके नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लागू करने से कोई राज्य किसी भी तरह से इनकार नहीं कर सकता और ऐसा करना असंवैधानिक होगा। सिब्बल का बयान आने के बाद पार्टी के एक और दिग्गज नेता सलमान खुर्शीद ने अपनी राय रखी है। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, यदि सुप्रीम कोर्ट हस्तक्षेप नहीं करता है तो यह कानून की किताब पर रहेगा। अगर कानून की किताब पर कुछ भी है, तो आपको कानून का पालन…
महाराष्ट्र, बिहार के लिए भाजपा की नीति अलग-अलग क्यों?
विगत गुरुवार को बिहार के वैशाली जिले की एक जनसभा में बोलते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि बिहार में चुनाव मुख्यमंत्नी और जदयू नेता नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा. इस वक्तव्य ने उस पुरजोर मांग पर विराम लगा दिया जो दो दिन पहले ही पार्टी के विधायक संजय पासवान के उस दावे से पनपा था कि ‘अगला मुख्यमंत्नी उनकी पार्टी से होना चाहिए क्योंकि जनता नीतीश कुमार के थके चेहरे से ऊब चुकी है.’ उधर नीतीश कुमार लगातार एनपीआर और एनआरसी को अपने यहां…
