केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर आयोजित सभा में कहा कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव कहते हैं कि वह एनपीआर फॉर्म नहीं भरेंगे। अगर आप इसे नहीं भरेंगे, आपको चुनाव लडऩे की अनुमति नहीं मिलेगी। हाल ही में अखिलेश यादव ने ऐलान किया था कि वह राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) का फॉर्म नहीं भरेंगे। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से भी ऐसा न करने का आह्वान किया था। अखिलेश यादव के इसी बयान पर पलटवार करते हुए संजीव बालियान ने कहा कि अगर अखिलेश…
Day: January 13, 2020
पी चिदंबरम की पीएम मोदी को चुनौती, 5 अलोचकों संग नागरिकता पर कर लें प्रश्नोत्तर सत्र
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विपक्ष का विरोध थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पांच आलोचकों का चयन करना चाहिए और नागरिकता संशोधन कानून पर उनके साथ प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित करना चाहिए, ताकि लोग इसे सुन सकें और इस कानून पर अपने स्वयं के निष्कर्ष तक पहुंच सकें।
पीएम मोदी की तुलना छत्रपति शिवाजी से करने वाली किताब को लेकर महाराष्ट्र में बवाल
नागपुरः महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और छत्रपति शिवाजी महाराज की तुलना करके कथित रुप से लोगों की भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए दिल्ली भाजपा के नेता जय भगवान गोयल के खिलाफ नागपुर के थाने में शिकायत दर्ज करायी है. गोयल की इस पुस्तक का शीर्षक है, ”आज के शिवाजी – नरेन्द्र मोदी.” कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंधे ने अपनी शिकायत में कहा है कि मोदी की तुलना शिवाजी से करके लेखक ने छत्रपति का अपमान किया है. इस पुस्तक को लेकर उद्धव ठाकरे नीत महाराष्ट्र विकास…
सीएए: विपक्षी एकजुटता में फूट, सोनिया की बैठक से ममता-मायावती और आप का किनारा
संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर हो रहे प्रदर्शनों और उसके कारण विभिन्न विश्वविद्यालयों में हो रही हिंसा के मद्देनजर सोमवार को विपक्षी दलों की बैठक बुलाई गई है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वाम मोर्चा सहित सभी विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि इस बैठक में तृणमूल कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) संभवत: हिस्सा नहीं लेगी। बसपा सूत्रों ने बताया कि पार्टी संभवत: बैठक में किसी प्रतिनिधि को नहीं भेजेगी। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के साथ बसपा के मतभेद को…
केरल सरकार के असहयोग के कारण सबरीमाला रेल परियोजना की लागत बढ़ी, रेल मंत्री ने बताया
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने केरल सरकार पर असहयोग का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि केरल सरकार के असहयोग के कारण सबरीमाला रेल लिंक परियोजना की लागत 512 फीसद बढ़ गई है। गोयल ने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को लिखे पत्र में कहा है कि राज्य सरकार के असहयोग के कारण 111 किलोमीटर लंबी अंगामाली-सबरीमाला परियोजना प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना को 1997-98 में 550 करोड़ की लागत के साथ रेल बजट में शामिल किया गया था। मई 2006 में बजट भी मंजूर किया गया।…
