प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी स्थित सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) को मात देते हुए एनएसयूआई ने छात्रसंघ की सभी चारों सीटों पर कब्जा जमा लिया है। अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के शिवम शुक्ला ने एबीवीपी के हर्षित पांडेय से दोगुना से भी ज्यादा वोट पाकर उन्हें करारी शिकस्त दी है। उपाध्यक्ष पद पर चंदन कुमार मिश्र, महामंत्री पद पर अवनीश कुमार मिश्र और पुस्तकालय-मंत्री पद पर रजनीकांत दूबे चुने गए।…
Day: January 9, 2020
हम गंगासागर के विकास के किसी से पैसा नहीं लेते, हम भीख नहीं मांगना चाहते : ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने दक्षिणी 24 परगना जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘केंद्र सरकार कुंभ मेले के लिए पैसा लुटाने में जरा भी हिचक नहीं दिखाती लेकिन मुरीगंगा नदी के ऊपर पुल बनाने की पश्चिम बंगाल सरकार के अनुरोध को लगातार अनदेखा कर रही है. गंगासागर मेला कुंभ मेले के बराबर ही है.’ ममता बनर्जी ने आगे कहा, ‘मैंने बार-बार केंद्र से मुरीगंगा नदी पर लोहे का पुल बनाने का अनुरोध किया. लेकिन मेरी बात नहीं सुनी गई और केंद्र ने कोई वित्तीय सहायता नहीं…
CAA-NRC के खिलाफ यशवंत सिन्हा की ‘गांधी शांति यात्रा’, कई राज्यों से होते हुए दिल्ली में होगी खत्म
मुंबई। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) के खिलाफ पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा गुरुवार से ‘गांधी शांति यात्रा’ शुरू करेंगे। उनकी ये यात्रा मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से शुरू होकर कई राज्यों से होते हुए दिल्ली में खत्म होगी। इस दौरान सरकार से मांग की जाएगी कि वह संसद में इस बात की घोषणा करे कि एनआरसी नहीं आएगा। ये यात्रा पांच राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से होते हुए 30 जनवरी (जिस दिन महात्मा गांधी की हत्या हुई थी) को दिल्ली के…
तो क्या CAA के विरोध से डर गए हैं पीएम मोदी, रद्द किया इस राज्य में अपना दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘खेलो इंडिया गेम्स’ के उद्घाटन के लिए 10 जनवरी के असम का दौरा रद्द हो सकता है। ‘खेलो इंडिया गेम्स’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अविनाश जोशी ने बताया कि उन्हें अनौपचारिक तौर पर बताया गया है कि प्रधानमंत्री मोदी खेल महोत्सव का उद्घाटन करने के लिए गुवाहाटी नहीं आएंगे। उन्होंने स्थानीय मीडिया से कहा, हमने प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया है। अभी तक उनके आने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अनौपचारिक तौर पर हमें बताया गया है कि वह नहीं आ रहे हैं। बीजेपी के…
दुख क्या है? , पढ़िए मजेदार चुटकुले
एक होनहार महिला पहली बार स्कूटी चलाकर पेट्रोल पंप पर गई… महिला – भईया, पेट्रोल कितने रुपये लीटर है? पप्पू – मैडम 73 रुपये लीटर! महिला – ठीक-ठाक लगा लो भईया, बगल वाला तो 65 रुपये लीटर ही दे रहा है! पप्पू (गुस्से में) – ओ मैडम, बगल में डीजल की मशीन है… 2. दुख क्या है? सात बजे नींद खुले और पता चले अब वापस नहीं सोना! खुशी क्या है? रात को दो बजे नींद खुले और पता चले कि अभी पांच घंटे और सोना है! डबल खुशी क्या है? रात…
