पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने भारतीय अर्थव्यवस्था पर जताई चिंता

कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था लगातार डूबती जा रही है और मोदी सरकार को कोई रास्ता नहीं सूझ रहा है कि इस हालात से कैसे निपटें। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में सरकार पर यह भी आरोप लगाया कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए), राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) आरएसएस-भाजपा के हिंदू राष्ट्र की योजना का हिस्सा हैं। चिदंबरम ने कहा कि ईरान-अमेरिका संकट के कारण तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। यही स्थिति रही तो 1991 जैसे आर्थिक…

PM मोदी ने दी जानकारी : 500 से ज्यादा पुराने कानून खत्म किए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किर्लोस्कर ग्रुप के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाला दशक भारतीय उद्यमियों का होगा और उन्हें नकारात्मकता के माहौल से परेशान नहीं होना चाहिए. किर्लोस्कर ग्रुप के शताब्दी समारोह में पीएम मोदी ने कहा, भारतीय उद्योग एक पारदर्शी माहौल में भय के बिना आगे बढ़े, देश के लिए संपत्ति बनाए, यही हम सभी का प्रयास रहा है. उन्होंने कहा, देश में उद्योंगों को बढ़ानें के लिए कई फैसले लिए गए हैं. ये निरंतर कोशिश की गई है कि भारतीय उद्योग जगत को…