कश्मीर मुद्दे पर पाक ने कई देशों से लगाई गुहार पर पूरी दुनिया भारत के साथ : जावड़ेकर

सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में शुरुआती 100 दिनों के कामकाज का लेखाजोखा देते हुए सरकार के विभिन्न कार्यों का उल्लेख किया। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद पाक की बौखलाहट की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई होने पर पाकिस्तान कई देशों के पास गया, लेकिन पूरी दुनिया इस मामले में भारत के साथ खड़ी है।  इस दौरान जावड़ेकर ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के सरकार के फैसले को महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में सबसे बड़ा…

सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर बढ़ी तो खत्म हो जाएगी कांग्रेस : शशि थरूर

वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा है कि देश में धर्मनिरपेक्षता के स्थान का बचाव करना कांग्रेस की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हिंदी पट्टी में ‘बहुसंख्यक तुष्टीकरण’ या सॉफ्ट हिंदुत्व जैसे मुद्दों से कांग्रेस का दुख दूर नहीं होगा। बल्कि ऐसे उपाय कांग्रेस पार्टी को ‘शून्य’ पर पहुंचा देंगे। थरूर ने एक साक्षात्कार में कहा, भाजपा सरकार और उसके घटक दल हिंदू होने के नाते ‘ब्रिटिश फुटबॉल हुड़दंगियों’ से अलग नहीं हैं। थरूर अपनी पुस्तक ‘द हिंदू वे : एन इंट्रोडक्शन टू हिंदुइज्म’ के विमोचन से पहले कहा, जो…