आगामी लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों को अब अपने हलफनामे में पिछले पांच सालों का आयकर रिटर्न का ब्योरा देना अनिवार्य हो गया है। इसके साथ ही उम्मीदवारों को अपनी विदेश में संपत्ति की जानकारी देनी भी जरूरी हो गई है। लोकसभा चुनाव में खड़े होने जा रहे उम्मीदवारों को अपने जीवनसाथी, परिवार के सदस्यों और उस पर निर्भर रहने वाले अन्य लोगों के बारे में भी इसी तरह की सारी जानकारी देनी होगी। चुनाव आयोग के इस प्रस्ताव को कानून मंत्रालय की मंजूरी मिल गई है। ये नियम आने वाले…
Day: March 3, 2019
ADR की रिपोर्ट : राहुल, सोनिया व मेनका गांधी के साथ मुलायम की खूब बढ़ी संपत्ति
लोकसभा और विधानसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश में जहां एक तरफ अपराधियों की घुसपैठ बढ़ी है वहीं माननीयों की आर्थिक स्थिति भी लगातार मजबूत होती गई। सांसद और विधायक चुने जाने के बाद इनकी संपत्ति लगातार बढ़ती गई। सांसदों में केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी से लेकर समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का नाम है तो विधायकों में मुख्तार अंसारी और दुर्गा प्रसाद यादव जैसे लोग हैं। इसका अंदाज सिर्फ इसी से लगाया जा सकता है कि करोड़पति माननीयों की तीसरे चुनाव तक…
पीएम मोदी बिना प्रचार के नहीं रह सकते, एकजुटता की बात के बावजूद हम पर हमला किया: राहुल गांधी
पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया घटनाक्रम के बीच शुक्रवार को महाराष्ट्र पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले के बाद देश में एकजुटता की बात करने के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस की आलोचना करते रहे। राहुल ने कहा कि मोदी अपना प्रचार करना पांच मिनट के लिए भी नहीं छोड़ सकते। कांग्रेस और भाजपा में यही फर्क है। कांग्रेस प्रमुख ने उद्योगपति अनिल अंबानी का भी मजाक उड़ाते हुए कहा कि…
