गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) गोला क्षेत्र के अंतर्गत स्थित सरायन नदी में एक फंसे गोवंश के डूबने की सूचना मिलने पर भारतीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुँचकर नगर पालिका गोला की टीम और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं सहित जेसीबी की मदद से फंसे गोवंश को सुरक्षित सरायन नदी से बाहर निकाला। जिलाध्यक्ष ने बताया सरायन नदी में एक गोवंश पानी में फंसकर लगातार तड़प रहा था। इसकी सूचना मिलते ही जिलाध्यक्ष ने ब्लॉक कुंभी के खंड विकास अधिकारी से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन दो बार फोन करने के बावजूद कॉल रिसीव नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने स्वयं मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कराया। जिलाध्यक्ष ने नगर पालिका गोला के सफाईकर्मियों एवं हिंदू संगठन के कार्यकर्ता उमंग मिश्रा सहित अन्य लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद गोवंश को सुरक्षित बाहर निकाला गया। समय रहते किए गए इस प्रयास से गोवंश की जान बच गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने खंड विकास अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आवारा गोवंश पशु गौशाला की जगह रोडो पर घूमते नजर आते हैं गौशालाओं का पैसा कागजों पर सीमित रह गया जिसका बंदरबाट आपस में जिम्मेदार अधिकारी कर लेते है। आए दिन रोडो पर एक्सीडेंट होते हैं जिससे मनुष्य और गोवंश दोनों चोटिल हो जाते हैं। ब्लॉक कुंभी के अंतर्गत आने वाली सरायन नदी की वर्षों से समुचित सफाई नहीं कराई गई है। नदी के ऊपर बड़ी मात्रा में घास और जलकुंभी जैसी वनस्पतियां जमा होने के कारण गोवंश वहां चारा खाने के लिए पहुंच जाते हैं। ऊपर से सूखी घास दिखाई देने के कारण उन्हें पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता और जलभराव वाले स्थानों में फंसकर डूबने लगते हैं। उन्होंने प्रशासन से सरायन नदी की तत्काल सफाई कराने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने भी गोवंश को सुरक्षित बचाए जाने पर राहत की सांस ली और बचाव कार्य में शामिल लोगों की सराहना की।
लखीमपुर खीरी : सरायन नदी में फंसे गोवंश को भारतीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष अनूप गुप्ता ने बचाया, बीडीओ पर लगाए गंभीर आरोप
