फर्रुखाबाद: ग्राम चौपाल में जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 मार्च 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में विकास खंड कायमगंज की ग्राम पंचायत चिलौली में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों को केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, मुख्यमंत्री सहभागिता योजना, स्वयं सहायता समूह गठन, बैंक से संबंधित योजनाएं तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही पंचायत चुनाव, YSR और फार्मर रजिस्ट्री से जुड़ी प्रक्रियाओं की भी जानकारी प्रदान की गई।

ग्राम चौपाल में उपजिलाधिकारी कायमगंज, जिला विकास अधिकारी, तहसीलदार कायमगंज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, ग्राम प्रधान, सचिव तथा तहसील व ब्लॉक स्तर के कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाकर देश और समाज के विकास में योगदान दें।

Leave a Comment