(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 जून 2025 दिन सोमवार को जनपद के ग्राम भंगौरा पोस्ट पुठरी निवासी श्री भोजराज शाक्य की सुपुत्री नीतू शाक्य एवं जनपद मैनपुरी के ग्राम भारतपुर पोस्ट जोत निवासी श्री जगदीश सिंह शाक्य के सुपुत्र शिवप्रताप शाक्य का दाम्पत्य सूत्र बंधन बौद्ध रीति-रिवाजों के अनुसार पूर्ण श्रद्धा और सादगी के साथ सम्पन्न हुआ।
यह पावन विवाह संस्कार बुद्ध वचनों, पंचशील और त्रिरत्न की शरण में जाकर संपन्न किया गया, जिसमें दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे के प्रति सहयोग, समानता, सम्मान और प्रेमपूर्ण जीवन के संकल्प लिए। वैवाहिक संस्कार के पश्चात धर्म पाल बौद्ध द्वारा दोनों को विधिवत वैवाहिक प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में परिजनों के साथ-साथ स्थानीय ग्रामवासी, बौद्ध अनुयायीगण एवं समाज के अनेक सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। समस्त आयोजन शांति, संयम और सौहार्द के वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिससे समाज में सादगीपूर्ण और समतामूलक वैवाहिक परंपराओं को बढ़ावा मिला। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बुद्ध धम्म के अनुरूप विवाह न केवल एक सामाजिक बंधन है, बल्कि यह जीवनभर के नैतिक और आध्यात्मिक मूल्यों को निभाने का संकल्प है। द दस्तक 24 न्यूज़ इस नवदम्पति के सुखद वैवाहिक जीवन की मंगलकामना करता है।
