पीलीभीत/बिलसंडा: उत्तर प्रदेश जनपद पीलीभीत के थाना बिलसंडा के गांव जादौपुर नथा से खबर है। थाना बिलसंडा के गांव जादौपुर नथा के रहने वाले खान सिंह कुशवाहा पुत्र पूरनलाल ने सीओ बीसलपुर व एसडीएम बीसलपुर को संबोधित करते हुए बिलसंडा के एसओ को शिकायती पत्र दिया। जिसमें उन्होंने बताया कि बिलसंडा के गांव जादौपुर नथा में बाबा ख्याली शरण नाथूलाल रूहानी सत्संग सेवा समिति के नाम पर सत्संग आश्रम है। इस आश्रम की एक कमेटी है जिसका मैं अध्यक्ष हूं। और यह आश्रम मेरी देखरेख में चलता है। इस सत्संग आश्रम के सेवादार का निधन हो गया था तथा 4 जून 2026 को उनका अंतिम संस्कार हुआ। सेवा दार के अंतिम संस्कार हो जाने के बाद यहां से सभी लोग लगभग जा चुके थे। हम दो-तीन व्यक्ति ही बचे थे। तभी महेश प्रसाद पुत्र शिवदयाल ग्राम चरखोला थाना बिलसंडा,जनपद पीलीभीत का रहने वाला है। जो अपने गैंग को लेकर सत्संग आश्रम में घुस आए। महेश प्रसाद व दबंगों ने यहां आकर हम लोगों से गाली गलौज की। तथा जिस कमरे में सेवादार का निजी सामान रखा था। वहां पुराना ताला तोड़कर अपना नया ताला जबरदस्ती डाल दिया।और हम लोगों को धमकी दी कि अगर यह जगह खाली नहीं की तो अच्छा नहीं होगा।
अध्यक्ष खान सिंह पुत्र पूरनलाल में यह भी बताया की महेश प्रसाद पुत्र शिवदयाल जिन लोगों को अपने साथ लाए थे उन कुछ दबंगों के नाम निम्नवत् है –
1- छोटेलाल पुत्र महेश प्रसाद ग्राम चरखौला,बिलसंडा जनपद पीलीभीत
2-हरीश पुत्र महेश प्रसाद ग्राम चरखौला, बिलसंडा
3-नियमपाल सिंह पुत्र महेंद्र सिंह ग्राम सिंमरौली, बिलसंडा
4-विजयपाल सिंह पुत्र बादशाह ग्राम जिगना, पुवायां ,जनपद शाहजहांपुर
5-राम बक्श सिंह पुत्र विजयपाल सिंह ग्राम जिगना, पुवायां जनपद शाहजहांपुर
6-सूरज सिंह पुत्र अमर सिंह ग्राम कोटरा विधानसभा
7-दर्शन लाल पुत्र नत्थू लाल कस्बा बरखेड़ा कला बीसलपुर
अध्यक्ष खान सिंह ने बताया कि इन दबंगों सहित लगभग 10 दबंग और भी शामिल थे।
श्रीमान जी से प्रार्थना है कि उक्त गंभीर घटना की ओर विशेष ध्यान देकर जनहित में उचित कार्रवाई करके पंजीकृत समिति के अध्यक्ष खान सिंह को अधिकार दिलाने की कृपा करें।आपकी महान कृपा होगी।
पीलीभीत: दबंगों द्वारा किया गया अवैध कब्जा, पीड़ित ने सीओ बीसलपुर व एसडीएम बीसलपुर को संबोधित करते हुए एसओ को दिया शिकायती पत्र।
