एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने साथ में कई फिल्मों में काम किया. उनकी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर भी काफी पसंद किया गया और फिल्में ब्लॉकबस्टर हिट हुई. अब समांथा रुथ प्रभु ने हाल ही में थलपित विजय से मुलाकात की. उन्होंने विजय संग मुलाकात की फोटोज शेयर की और स्पेशल कैप्शन लिखा. फोटोज में समांथा खुश और एक्साइटेड दिखीं.
बता दें कि दोनों ने साथ कत्थी, थेरी,मेर्सल जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में की हैं.
समांथा रुथ प्रभु ने लिखा, ‘जब मैं आज चेन्नई पहुंची तो मुझे बहुत खुशी फील हुई. मैं सीएम से मिलने जा रही थी. मुझे हमेशा से फील हुआ कि विजय सर सिर्फ ऑनस्क्रीन हीरो नहीं हैं. उनकी एनर्जी, प्रेजेंस और जिस तरह लोग उन्हें रिस्पॉन्ड करते हैं उसे देखकर ऐसा लगता था कि वो किसी बड़ी चीज के लिए बने हैं.’
