बरेली – अलीगंज में दुकानदार के साथ मारपीट और लूटपाट का प्रयास, बजरंग दल के लोगों पर आरोप हुआ मुकदमा दर्ज।

बरेली/आंवला – बरेली जनपद की तहसील आंवला के थाना अलीगंज क्षेत्र में एक दुकानदार के साथ मारपीट और लूटपाट के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार मनोज गुप्ता ने अलीगंज थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि सोमवार को वह अपनी दुकान (गैनी रोड) पर बैठे थे, तभी नवीन (पुत्र सुरेंद्र), हर्ष (पुत्र संतोष), रितिक (पुत्र राजेंद्र), और विकास पचौरी 50-60 अज्ञात लोगों के साथ उनकी दुकान पर पहुंचे। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की, लूटपाट का प्रयास किया और विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मनोज के अनुसार, हमलावरों ने दबंगई दिखाते हुए कहा कि वे किसी से नहीं डरते।

सूत्रों ने बताया कि इस घटना में बजरंग दल के कुछ लोगों का भी शामिल होना सामने आया है। आरोप है कि इन्हीं लोगों ने दुकान पर पहुंचकर गाली-गलौज, मारपीट और लूटपाट की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस को तहरीर सौंपी गई है, और पुलिस ने नामदर्ज़ मुकदमा दर्ज कर दिया है स्थानीय लोगों के बीच इस घटना को लेकर चर्चा गर्म है। घटना के पीछे की वजह बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सहयोग से पिकअप में जा रहे पशुओं को पकड़वाया था पुलिस ने नाम दर्ज मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

रिपोर्टर परशुराम वर्मा