फर्रुखाबाद:कमालगंज प्रथम से जिला पंचायत सदस्य पद के युवा प्रत्याशी एडवोकेट संजय शाक्य का जनसंपर्क अभियान तेज, देवतुल्य जनता का मिल रहा भरपूर समर्थन।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 नवम्बर 2025 जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कमालगंज प्रथम क्षेत्र से युवा एवं ऊर्जावान प्रत्याशी एडवोकेट संजय शाक्य ने आज क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने गांव-गांव जाकर लोगों से मुलाकात की, समस्याओं को सुना और अपने विजन से अवगत कराया। स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें भरपूर आशीर्वाद व समर्थन देने का आश्वासन भी दिया।

एडवोकेट संजय शाक्य ने कहा कि वे पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और सेवा भाव के साथ क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करने को प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने बताया कि आज जिन लोगों से मुलाकात हुई, सभी ने सकारात्मक बातचीत की तथा क्षेत्र की अपेक्षाओं और जरूरतों पर खुलकर चर्चा की।

उन्होंने जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा—

“बादलों की ओट से सूरज निकलने वाला है… सफर जारी रखो, वक्त बदलने वाला है।”

जनसंपर्क अभियान के दौरान युवाओं में भी खासा उत्साह देखा गया। कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और सम्मानित नागरिकों ने एडवोकेट शाक्य का समर्थन करते हुए कहा कि क्षेत्र को युवा, ईमानदार और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील प्रतिनिधि की आवश्यकता है।

अंत में एडवोकेट संजय शाक्य ने सभी नागरिकों से कहा कि उनका प्रेम, आशीर्वाद और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है, और वे कमालगंज प्रथम क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।