फर्रुखाबाद में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया विश्व पर्यटन दिवस

टूरिस्ट बस एसोसिएशन के नेतृत्व में विश्व पर्यटन दिवस मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा विधायक सुशील शाक्य उपस्थित रहे और विशिष्ट अतिथि के रूप में डिप्टी सीएमओ राजेश माथुर रहे
विधायक जी ने बीजेपी सरकार की पर्यटन नीतियों के बारे में बताया फर्रुखाबाद में पर्यटन स्थल का क्या-क्या विकास हुआ और कहां-कहां करवाया बताया इसके साथ ही साथ फर्रुखाबाद के विकास कार्यों पर चर्चा हुई डॉ केके सिंह ने बताया की टूरिस्ट बसों से विद्यार्थियों को दूर-दूर स्थलों पर घूमने जाने पर काफी कुछ सीखने को मिलता है उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को बहुत कुछ सीखने के लिए टूर पर जाना चाहिए
संगठन के जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने पर्यटन के महत्व को बताया कि देश के विकास में सहयोगी है
टूरिज्म इंडस्ट्री दुनिया की सबसे बड़ी इंडस्ट्री है टोटल 13.2 लाख करोड़ का रेवेन्यू आता है जो कि देश की कुल जीडीपी 5.8 परसेंट है
कार्यक्रम में उपस्थित रहे मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के साथ संगठन के जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह महामंत्री मनोज अग्निहोत्री संरक्षक सत्य प्रकाश चावला सभी टूरिस्ट बस मालिकों के साथ विश्व पर्यटन दिवस 9:00 पीएम रेस्टोरेंट में मनाया गया