फर्रूखाबाद की महिला कबड्डी खिलाड़ियों का हुआ चयन, अब मंडलीय स्तर पर दिखाएंगी दमखम

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 नवम्बर 2025 क्षेत्रीय खेल कार्यालय, कानपुर के पत्र संख्या–1190 दिनांक 04 नवम्बर 2025 के अनुसार खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनीयर महिला कबड्डी प्रतियोगिता 12 से 14 नवम्बर 2025 तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, मैनपुरी में आयोजित की जा रही है, जिसमें कानपुर मंडल की टीम भाग लेगी।

इस प्रतियोगिता के लिए पूर्व में जिला स्तरीय ट्रायल/चयन प्रतियोगिता ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोर्ट्स स्टेडियम, फर्रूखाबाद में आयोजित की गई। चयन प्रक्रिया में जिला कबड्डी एसोसिएशन फर्रूखाबाद के पदाधिकारी — अध्यक्ष कुलदीप यादव, सचिव सपना यादव, विमलेश कुमार, अभिषेक पाल, सौरभ कुमार, रंजीत कटियार, आलोक यादव, मनीष यादव, बीना गौतम आदि उपस्थित रहे।

कठोर परीक्षण के बाद खेल अधिकारियों की देखरेख में हुई चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित खिलाड़ियों का चयन जिला टीम के रूप में किया गया है —

क्रम संख्या खिलाड़ी का नाम पिता का नाम मोबाइल नंबर

1 सेजल श्री राजकुमार 9219938708

2 प्राची श्री जनवेद 9250805698

3 प्रिया श्री सतेश 8004215755

4 ईशु शाक्य श्री ज्ञानेंद्र सिंह 9250402274

5 निशा श्री वीरसिंह 9369327217

6 दुर्गा श्री चंद्रपाल 8081498177

7 पायल श्रीवास्तव श्री संजय श्रीवास्तव 9250907751

8 संध्या श्री राज बहादुर 8957634572

9 दिव्यांशी पाल श्री रामकुमार पाल 9219894771

10 चंदन कुमार (टीम मैनेजर) — 7068695339

इन चयनित खिलाड़ियों को मंडलीय ट्रायल/चयन हेतु दिनांक 09 नवम्बर 2025 को दोपहर 1:00 बजे अस्सापुर खेल मैदान, कानपुर नगर में प्रतिभाग करना होगा। खिलाड़ियों को अपना आयु प्रमाण-पत्र, मूल दस्तावेज एवं फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ लेकर उपस्थित होना अनिवार्य किया गया है।

जिला खेल अधिकारी फर्रूखाबाद ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि — “फर्रूखाबाद की बेटियों ने हमेशा खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, उम्मीद है इस बार भी ये खिलाड़ी मंडलीय और प्रदेश स्तर पर जिले का नाम रोशन करेंगी।”