बरेली-आंवला तहसील के कस्बे में महिला ने दिया 4 बच्चों को जन्म


बरेली : क्षेत्र के गांव अतरछेड़ी के निवासी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस में कांस्टेबल रिंकू सिंह की पत्नी रूबी सिंह ने चार बच्चों को जन्म दिया है जिसमें तीन पुत्र एवं एक पुत्री हैं, सभी स्वस्थ हैं।

रिंकू सिंह ने बताया कि अल्ट्रासाउंड के माध्यम से पहले से ही जानकारी थी कि गर्भ में चार बच्चे पल रहे हैं। सावधानी बतौर गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में पत्नी को एडमिट करवा दिया था। उनकी पत्नी रूबी सिंह ने चार स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया है। उन्हें व उनकी पत्नी को बहुत खुशी हो रही है। सूचना मिलते ही लोगों बधाइयां पहुंच रही हैं। जल्द ही अस्पताल से छुट्टी करवाकर पत्नी व बच्चों के साथ घर पहुंचेंगे। पूरे गांव में खुशी का माहौल है। पूर्व प्रधान अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इसी गांव में ही पिछले वर्ष उपेंद्र सिंह की पत्नी ने भी तीन पुत्रों को जन्म दिया था।