फर्रुखाबाद पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का आयोजन, एसपी ने ली सलामी- बलवा नियंत्रण ड्रिल से बढ़ी पुलिस की तैयारी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 नवम्बर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा शुक्रवार को पुलिस लाइन, फतेहगढ़ में साप्ताहिक परेड की सलामी ली गई। परेड के दौरान एसपी महोदय ने पुलिस कर्मियों की परेड का निरीक्षण कर उन्हें अनुशासन, एकरूपता और शारीरिक दक्षता बनाए रखने के निर्देश दिए।

परेड के उपरांत पुलिस कर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई गई। इसके साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नवचयनित आरक्षीगण की पीटी/परेड का निरीक्षण करते हुए उन्हें अनुशासन और नियमों का पालन करने के संबंध में ब्रीफ किया गया।

कार्यक्रम के बाद एसपी आरती सिंह के निर्देशन में बलवा नियंत्रण (रायट कंट्रोल) ड्रिल का अभ्यास कराया गया। इस दौरान पुलिस बल ने दंगा नियंत्रण उपकरणों से सुसज्जित होकर मैदान में अभ्यास किया।

इस ड्रिल का उद्देश्य आकस्मिक परिस्थितियों, दंगा या बलवा जैसी स्थितियों से निपटने में त्वरित, संयमित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया की क्षमता को सुदृढ़ करना रहा।

एसपी महोदय ने कहा कि ऐसे अभ्यास पुलिस बल को हर स्थिति में तैयार रहने का आत्मविश्वास प्रदान करते हैं और जनसुरक्षा की दिशा में यह एक अहम कदम है।