फर्रुखाबाद के विनय दीप रतन शाक्य ने नीट परीक्षा में पाई सफलता, हुआ भव्य सम्मान समारोह

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अगस्त 2025 नगर के होनहार छात्र विनय दीप रतन शाक्य पुत्र देवकीनंदन शाक्य ने प्रतिष्ठित नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर तथागत संभ्रांत नागरिक सामाजिक संगठन द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संघमित्रा मेडिकल हॉल प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यक्रम में विनय दीप को पंचशील पट्टिका, पगड़ी एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संगठन पदाधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं कीं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से संगठन के अध्यक्ष शिव कुमार शाक्य, महासचिव रामवीर शाक्य, उपाध्यक्ष एडवोकेट सुभाष चंद्र शाक्य, महावीर सिंह शाक्य, कोषाध्यक्ष राधेश्याम शाक्य, जिला सचिव संतोष कुमार शाक्य, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुमन शाक्य, महामंत्री हिमलेश शाक्य, भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कोषाध्यक्ष विमलेश शाक्य, जिला सलाहकार समिति अध्यक्ष विजय सिंह शाक्य, ब्लॉक बढ़पुर अध्यक्ष शिवराम शाक्य, जीतू शाक्य समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इसके अलावा विनय दीप के परिवारजन – देवकीनंदन शाक्य, सुनीता शाक्य, संघमित्र रतन शाक्य, पवन कुमार आदि भी कार्यक्रम में शामिल हुए। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि विनय दीप की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।