उत्तर प्रदेश/कासगंज : पंचायती राज विभाग द्वारा गंजडुंडवारा में मिशन शक्ति का किया गया शुभारंभ

उत्तर प्रदेश कासगंज जिले की ब्लॉक गंजडुंडवारा में पंचायती राज विभाग के नेतृत्व में मिशन शक्ति का शुभारंभ किया गया. जिसमें महिलाओं को उनके अधिकारों को बताया गया. संपूर्ण उत्तर प्रदेश में महिला और बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान को समर्पित 180 दिन का महत्वपूर्ण अभियान मिशन शक्ति की शुरुआत माननीय सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ द्वारा की गई है. जिसमें महिलाओं को निडर वह निर्भीक बनाया जा सके. इसमें आए दिनों महिलाओं पर अत्याचार होते रहते हैं. इस को ध्यान में रखते हुए संपूर्ण उत्तर प्रदेश में महिला सम्मान व सुरक्षा नारी रक्षा तथा इस कार्यक्रम में पंचायती राज विभाग के अधिकारियों ने महिला प्रधान, आंगनबाड़ी महिलाएं तथा ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को भी जागरूक व सजग बनाने की भूमिका निभाई. क्योंकि ग्रामीण स्तर की महिलाएं तथा समस्त महिलाओं पर अत्याचारों पर रोक लगाई जा सके. मिशन शक्ति के अंतर्गत जगह-जगह महिला हेल्प डेस्क भी बनवाए जाएंगे. जिससे महिला हेल्प डेस्क में महिला को चयनित किया जाएगा ताकि किसी भी महिला की कोई भी समस्या हो तो वह बेझिझक बता सके . इस कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी गंजडुंडवारा श्री कमल कांत ने की तथा सीडीपीओ नुजहत परवीन तथा सहायक विकास अधिकारी चंद्रपाल सिंह तथा कृषि सहायक विकास अधिकारी एवं रामनाथ पुष्कर, अरशद राणा ब्लॉक कोऑर्डिनेटर एवं बीडीसी महिलाएं भी उपस्थित रही.