फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 अक्टूबर 2025 आज थाना कोतवाली फतेहगढ़ की टीम ने नारी सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अभियान में एंटी रोमियो टीम की सक्रिय भागीदारी रही।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल से आई बालिकाओं को विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनके माध्यम से वे किसी भी आपात स्थिति में सहायता प्राप्त कर सकती हैं। इसमें शामिल प्रमुख हेल्पलाइन नंबर इस प्रकार हैं:
1076: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
1090: वूमेन पावर लाइन
181: वीमेन हेल्पलाइन
112: पुलिस आपातकालीन सेवा
102: गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एंबुलेंस सेवा
108: एंबुलेंस सेवा
1098: चाइल्ड हेल्पलाइन
101: अग्निशमन सेवा
1930: साइबर हेल्पलाइन
बालिकाओं को विशेष रूप से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के प्रयोग और उसकी कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से समझाया गया। इसके साथ ही उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और सरकारी सहायता सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी गई, ताकि वे अपने अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति सजग और आत्मनिर्भर बन सकें।
थाना कोतवाली की टीम ने कहा कि इस तरह के अभियान नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, जिससे बच्चों और युवाओं में सुरक्षा और जागरूकता की भावना मजबूत हो।
