फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 दिसम्बर 2025 जिलाधिकारी फर्रूखाबाद श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में परिवहन विभाग द्वारा शुक्रवार को सख्त प्रवर्तन अभियान चलाया गया। एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत के नेतृत्व में हुई इस सघन चेकिंग में कुल 9 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
ओवरलोड व ओवरहाइट ट्रकों पर बड़ी कार्यवाही
जांच के दौरान टीम ने 4 ओवरहाइट ट्रकों को सीज करते हुए उन पर ₹27,000 का जुर्माना लगाया।
इसके अलावा 1 ओवरलोड ट्रक को भी सीज कर ₹24,000 का जुर्माना वसूल किया गया।
बिना रिफ्लेक्टिव टेप वाले वाहन भी नहीं बचे
सड़क सुरक्षा मानकों का पालन न करने वाले 2 वाहनों को बिना रिफ्लेक्टिव टेप पाया गया। दोनों वाहनों को सीज करते हुए उन पर ₹20,000 का जुर्माना लगाया गया।
कर बकाया वाले वाहन भी सीज
चेकिंग के दौरान कर बकाया पाए गए 2 वाहनों को सीज कर उन पर ₹32,000 का कर आरोपित किया गया।
कुल कार्रवाई
दिनभर चली इस अभियान में कुल 9 वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए ₹90,000 का जुर्माना तथा ₹32,000 का कर, कुल ₹1,22,000 वसूला गया।
परिवहन विभाग ने बताया कि आगे भी इसी प्रकार की सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे ताकि सड़क सुरक्षा और नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।
