फर्रुखाबाद में थाना एवं चौकी इंचार्जों के तबादले, पुलिस अधीक्षक ने की नई तैनातियां

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अगस्त 2025 जनपद में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने कई थाना अध्यक्षों और चौकी इंचार्जों के तबादले एवं नई तैनाती की है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेशानुसार—

पुलिस लाइन से उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह को मऊदरवाजा थानाध्यक्ष बनाया गया है।

पुलिस लाइन से उप निरीक्षक कपिल कुमार को कंपिल थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

उप निरीक्षक संदीप कुमार गौतम को थाना कमालगंज में वरिष्ठ उप निरीक्षक पद पर तैनात किया गया।

उप निरीक्षक संत कुमार को सर्विलांस सेल का प्रभारी नियुक्त किया गया।

उप निरीक्षक अरविंद यादव को रायपुर चौकी इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई।

उप निरीक्षक दर्शन सिंह को सेंट्रल जेल चौकी प्रभारी बनाया गया।

उप निरीक्षक नितिन कुमार को सरह चौकी इंचार्ज पद पर तैनात किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इन तैनातियों से कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा आमजन को बेहतर पुलिसिंग का लाभ मिलेगा।