(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अगस्त 2025 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस वर्ष जनपद मुख्यालय पर विशेष आयोजन किए जाएंगे, जिनमें उत्तर प्रदेश सरकार के मा० राज्य मंत्री, कारागार विभाग श्री सुरेश राही मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। निजी सचिव, मा० राज्य मंत्री के पत्रानुसार श्री राही 15 अगस्त 2025 को प्रातः 09:30 बजे निरीक्षण भवन, फर्रुखाबाद पहुंचेंगे। इसके बाद वे 10:00 बजे कलेक्ट्रेट प्रांगण में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार, 09:55 बजे नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण से समारोह की शुरुआत होगी। 10:00 बजे राष्ट्रीय ध्वजारोहण, राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन और प्रतिज्ञा वाचन किया जाएगा। इसके उपरांत 10:10 बजे व्हीलचेयर वितरण एवं स्टॉल अवलोकन होगा।
कलेक्ट्रेट सभागार में 10:15 बजे से स्वागत कार्यक्रम, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का सम्मान, लाभार्थियों को चेक वितरण, विद्यार्थियों को टैबलेट वितरण तथा अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व अन्य वक्ताओं के उद्बोधन होंगे। अंत में मा० राज्य मंत्री सुरेश राही का संबोधन और कार्यक्रम का समापन होगा। जिला प्रशासन ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कलेक्ट्रेट मुख्यालय के कर्मचारियों को 15 अगस्त को प्रातः 09:30 बजे कार्यक्रम स्थल पर समय से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। यह आयोजन पूर्व में जारी स्वतंत्रता दिवस समारोह विवरणिका के अनुसार ही संपन्न होगा।
