बरेली कॉलेज के अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल जारी प्रशासन मौन।

कर्मचारियों की भूख हड़ताल को आज पांचवा दिन हो गया है। लेकिन जिला प्रशासन का कोई भी अधिकारी उनकी सुध लेने नहीं आया है। उनकी इस हड़ताल के समर्थन में अब राजनैतिक व सामाजिक संगठन भी आ रहे हैं। 
वहीं कॉलेज के प्राचार्य ने हड़ताल पर बैठे सचिव हरीश मौर्या और अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा के बारे में क्षेत्रिय उच्च शिक्षा अधिकारी को रिपोर्ट भेजी है।
कर्मचारियों के समर्थन में पैनी नजर सामाजिक संस्था की अध्यक्ष सुनीता गंगवार कर्मचारियों के बीच पहुंची और अपना समर्थन दिया वहीं किसान एकता संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डांक्टर रवि नागर ने भी अपना समर्थन देने पहुंचे। इसके साथ ही कांग्रेस के पदाधिकारी पूर्व महापौर प्रत्याशी डॉक्टर केबी त्रिपाठी भी अपना समर्थन देने गए।
वहीं युवा लोधी महासभा ने बरेली कॉलेज के अस्थाई कर्मचारियों के समर्थन में जिलाधिकारी को पत्र देकर मांग की है कि उनकी न्यूनतम बेतन जैसी मांगो पर चल रही भूख हड़ताल में कॉलेज की कमेटी पर कार्यवाही की जाए।

कमेटी के द्वारा पिछले कई वर्षो से उनका शोषण और उत्पीड़न किया जा रहा है। जांच में कमेटी भंग हो चुकी है। कमेटी द्वारा न्यायालय का सहारा लेकर स्टे लाकर कर्मचारियों का उत्पीड़न जारी है। वहीं भूख हड़ताल पर बैठे सचिव हरीश मौर्या की तबीयत दिन व दिन बिगड़ती जा रही है। भूख-हड़ताल पर बच्ची देवी, सावित्री, शरद कृष्ण मुनीम, मुन्ना लाल, राजेश, मदन, आशा पांडे, कुलदीप आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्टर परशुराम वर्मा