बरेली जनपद के थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने पीड़ित को धमाका कर अपने आप लिखी तहरीर पीड़ित की दी तहरीर पर नहीं लिखा मुकदमा ।

जनपद के थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने पीड़ित की दी तहरीर पर नहीं लिखा मुकद्दमा थाने में पीड़ित को ही धमका कर दो उपनिरीक्षकों ने फैसला का दबाव बनाया आरोपियों की पैरवी कर रहे व्यक्तियों के साथ घूमते नजर आए दरोगा जी
पीड़ित के बयान के लिए 4 घंटे जबरजस्ती पीड़ित महिला को थाने में बिठाकर रखा बता दे कि पीड़ित रक्षाबंधन के त्यौहार के लिए सिरौली के गांव सोना से पस्तोर सी बी गंज के लिए अपने पति के साथ जा रही थी । तभी महिला बाथरूम के लिए हाइवे से अग्राश रोड पर रोड किनारे पेशाब के लिए गई तभी झाड़ियों से 8-9 लड़के निकले और महिला को झाड़ियों में खींचने लगे जिसका विरोध पति ने किया तो पति को पकड़ कर मारने लगे जेब में रखे 4300 रुपए ब मोबाइल छीन लिया जिसकी सूचना हाइवे पर तैनात पुलिस को दी । पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जिसकी पहचान पीड़ित द्वारा की गई

थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने पीड़ित का नाम पता पूछ कर सादा कागज पर हस्ताक्षर कर लिए और पीड़ित से कहा कि आज त्यौहार कर लो कल तहरीर दे देना पीड़ित ने दूसरे दिन तहरीर दी और आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की लेकिन इस बात से थाने के दो उपनिरीक्षक नाराज हो गए और फैसले का दबाव बनाने लगे लेकिन पीड़ित ने कार्यवाही की मांग की तो अपने हाथ से उसी सादा कागज पर तहरीर लिख कर मुकद्दमा को महज मारपीट चेन स्नेचिंग व 8-9 में से 6 आरोपियों को पर मुकद्दमा लिख लिया जिसकी शिकायत पीड़ित ने एक्स हैंडल के द्वारा मुख्यमंत्री,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली,राज्य महिला आयोग जिलाधिकारी बरेली को भिजवाई है ।

रिपोर्टर परशुराम वर्मा