सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता के निर्देश पर जिले में बिना पंजीकरण के संचालित क्लीनिक, पैथोलाजी के विरुद्ध मंगलवार को झोलाछाप के नोडल अधिकारी ने कार्रवाई की। किशनी, कुसमरा और बेवर क्षेत्र में अभियान चलाकर छह झोलाछापों की दुकानें सील कीं। टीम ने 11 क्लीनिक संचालकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
झोलाछाप के नोडल अधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार अपनी टीम के साथ सबसे पहले कस्बा कुसमरा पहुंचे। यहां गुड मंडी में एके बंगाली, एमएस पैथोलाजी पर छापा मारा। पंजीकरण संबंधी अभिलेख मांगने पर संचालक द्वारा न दिखाने पर नोडल अधिकारी ने दोनों ही दुकानों को सील कर दिया। इसके बाद टीम किशनी पहुंची। यहां डॉ. बृजेश के कृष्णा डेंटल क्लीनिक, डॉ.वीरेंद्र के राधेश्याम आप्टीकल सेंटर, डॉ. सनी, डॉ. बंगाली की दुकानों को सील कर दिया। डॉ. शरद कुमार, डॉ. कमल सिंह, डॉ. देव सिंह, डॉ. उमेश, डॉ. राजू को नोटिस दिया।
बेवर में भी टीम ने की कार्रवाई
बेवर के कूंडी में इंडियन पैथोलाजी, डॉ. दिनेश, नेहा हॉस्पिटल के संचालक डा. अवनीश, बंगाली डॉ. आरके सिंह, बझेरा रोड पर डॉ. सौरभ और डॉ. बंगाली क्लीनिक के संचालकों को नोटिस देकर तीन दिन के अंदर पंजीकरण संबंधी अभिलेख दिखाने को कहा। कार्रवाई के दौरान लिपिक राजेश पांडेय भी मौजूद रहे।
