पीलीभीत की सभी विधानसभाओं में सम्राट अशोक मौर्य महान की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई ।

पीलीभीत :- दिनांक 05/4/2025 दिन शनिवार को सतेंद्र मौर्य (जिला अध्यक्ष) मौर्य विकास कल्याण संस्था पीलीभीत और सम्मानित मौर्य,कुशवाहा शाक्य सैनी समाज पीलीभीत के द्वारा पीलीभीत जिले की सभी विधान सभाओं और ब्लॉक स्तर पर चक्रवर्ती सम्राट अशोक मौर्य महान की( 2329 वीं)जयंती मनाई गई जिसमें ग्राम पैनिया हिम्मत बीसलपुर विधान सभा में चक्रवर्ती सम्राट अशोक मौर्य महान की जयंती का आयोजन किया गया जिसमें संयोजक मुख्य रूप से हेतराम मौर्य रहे और कार्यक्रम का सफल संचालन राम बहादुर मौर्य ने किया कार्यक्रम में उपस्थित मौर्य समाज के प्रमोद मौर्य , प्रदीप मौर्य ,राजेंद्र मौर्य, कपिल मौर्य ,रामपाल मौर्य , सुरेंद्र मौर्य आदि ने जयंती के बारे अपने विचार रखे और अन्य सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे उसके बाद बिलसंडा में अनिल मैरिज लॉन में भी चक्रवर्ती सम्राट अशोक मौर्य महान की जयंती समारोह आयोजन किया गया जिसमें आयोजक संस्था के रविंद्र कुशवाहा (जिला उपाध्यक्ष) मौर्य विकास कल्याण संस्था पीलीभीत एवं सुरेश मौर्य ब्लॉक अध्यक्ष बिलसंडा रहे कार्यक्रम में फुलवार सिंह कुशवाहा, योगेंद्र मौर्य, भूप राम मौर्य, दुर्गेश मौर्य आदि ने जयंती के उपलक्ष्य में सम्राट अशोक मौर्य महान के बारे में विचार व्यक्त किए और साथ ही सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे उसके साथ ग्राम रोहनिया बीसलपुर विधानसभा में सम्राट अशोक मौर्य महान की जयंती का आयोजन किया जिसका आयोजन प्रशांत मौर्य और मनीष कुमार मौर्य ने किया और मंच संचालन राजवीर मौर्य ने किया साथ ही छोटेलाल मौर्य, राजवीर मौर्य सभी ने चक्रवर्ती सम्राट अशोक मौर्य महान के बारे अपने अपने विचार व्यक्त किए तथा सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे

इसके साथ ललौरीखेड़ा ग्राम में भी कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें कार्यमराम संयोजक अशोक मौर्य रहे तथा संचालन रमेश मौर्य ने किया साथ ही साथ नरेंद्र मौर्या,जितेंद्र,तिलकराम मौर्य आदि ने जयंती के उपलक्ष्य में सम्राट अशोक मौर्य महान के बारे में सभी को बताया कि सम्राट अशोक महान भारत के ही नहीं बल्कि विश्व विजेता रहे साथ ही मुडेला कला में भी रामपाल मौर्य विनोद मौर्य महेंद्र मौर्य रामबहादुर प्रचारक ने जयंती के बारे अपने विचार व्यक्त किए,बरखेड़ा विधान सभा और पूरनपुर विधान सभा में ग्राम नवदिया धनेश में संस्था के पदाधिकारियों द्वारा आयोजन किया गया जिसमें कृष्ण गोपाल मौर्य , रामवीर मौर्य , सीताराम मौर्य, भूपराम मौर्य, जयदेव मौर्य आदि लोगों ने जयंती के अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए व सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे साथ ही ग्राम वक्तापुर पूरनपुर मै धूम धाम से सम्राट अशोक मौर्य महान की जयंती मनाई गई इसी प्रकार से जिले के विभिन्न स्थानों पर जयंती का आयोजन किया और धूमधाम से मनाया गई जिसमें सतेंद्र मौर्य जिला अध्यक्ष मौर्य विकास कल्याण संस्था पीलीभीत विभिन्न कार्यक्रमों में देर रात तक अतिथि के रूप में उपस्थित हुए और जयंती पर अपने विचार रखते हुए कहा कि चक्रवर्ती अशोक सम्राट महान मौर्य समाज के तीसरे सम्राट राजा थे और सम्राट अशोक मौर्य का साम्राज्य भूटान म्यांमार अफगानिस्तान ईरान पाकिस्तान नेपाल कई देशों में था लगभग देश की 35% हिस्से में अशोक सम्राट का राज था और मौर्य वंश के 10 सम्राट राजा रहे जो 322 ईसा पूर्व से 185 ईसापूर्व 137 साल शासक रहे जो एक अपने आप में एक ऐतिहासिक इतिहास रहा है उन्होंने कहा कि कलिंग पर युद्ध के बाद सम्राट अशोक मौर्य महान ने बौद्ध धर्म अपनाया उसका प्रचार प्रसार किया अपने पुत्र महेंद्र और बेटी संघमित्रा को भरता के साथ श्रीलंका के रास्ते नेपाल चीन जापान भूटान नेपाल कई देशों में बौद्ध धर्म का प्रचार प्रसार किया और उन्होंने सभी देशों में बौद्ध धर्म को अपनाया और ये देश आज भी मानते हैं और हमारे देश की पहचान आज भी भगवान गौतम बुद्ध के नाम से जानी जाती है आदि विचार रखे साथ ही सतेंद्र मौर्य विकास कल्याण संस्था पीलीभीत ने जिले में कराए गए चक्रवर्ती सम्राट अशोक मौर्य महान के सभी कार्यक्रमों के सम्मानित संस्था के पदाधिकारियों आयोजकों कार्यकर्ताओं और मौर्य, कुशवाहा शाक्य, सैनी समाज के सभी सम्मानित लोगों का तहेदिल से बहुत बहुत आभार व्यक्त किया ।

Leave a Comment