पीलीभीत के घर में बंधक बनाकर किशोरी से दुष्कर्म, SP के आदेश पर FIR दर्ज; पुल‍िस ने क्‍या कहा?

पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने एसपी को शिकायती पत्र दिया जिसमें कहा गया कि 26 सितंबर को सुबह साढ़े चार बजे उसकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। इस दौरान गांव की भानुमति आई और उसकी पुत्री को बहलाकर घर के सामने रहने वाले छक्कन के घर के अंदर ले गई।

यूपी के पीलीभीत में किशोरी को मकान में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम द‍िया गया। पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के आदेश पर आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी लिखकर जांच शुरू कर दी गई है।

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने एसपी को शिकायती पत्र दिया, जिसमें कहा गया कि 26 सितंबर को सुबह साढ़े चार बजे उसकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। इस दौरान गांव की भानुमति आई और उसकी पुत्री को बहलाकर घर के सामने रहने वाले छक्कन के घर के अंदर ले गई।

दुष्‍कर्म क‍िया और घर में बनाया बंधक
आरोप है कि युवक ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया और घर में बंधक बनाकर रखा। जब उन्हें जानकारी हुई तो वह अपनी पुत्री को किसी तरह आरोपित के घर से निकाल कर लाई। हालांकि, गांव का मामला होने के कारण पुलिस को सूचना नहीं दी गई। पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद से आरोपित और उसका भाई लगातार उसकी पुत्री का मजाक बना रहे हैं, जिस कारण उसकी पुत्री को जान का खतरा बना है।

पुल‍िस ने कहा- जल्‍द ग‍िरफ्तार होगा आरोपी
पुलिस अधीक्षक ने थाना पुलिस को प्राथमिकी लिखने के निर्देश दिए। थाना पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी लिखी है। प्रभारी निरीक्षक आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। जल्द आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।