विगत वर्ष ज़िला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा शासन के निर्देशों के क्रम में एक कार्यशाला आयोजित की गयी । जिसमें शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा अपने विद्यालय में बेस्ट प्रैक्टिस / लागू नवाचार प्रदर्शित करने की प्रतियोगिता करायी गयी थी , जिसमें प्राथमिक विद्यालय नगला मांझ की सहायक अध्यापिका अंजली सिंह द्वारा अंजली की पाठशाला नामक नवाचार प्रदर्शित कर प्रस्तुत किया था । चयन समिति डाइट कार्यशाला द्वारा इनको प्रथम स्थान दिया गया तथा यह नवाचार राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ को भेजा गया ।
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण द्वारा प्रदेश के सभी 75 जनपदों से आये ऐसे नवाचारों में से मात्र उत्कृष्ट 30 नवाचारों को संकलित कर उद्गम नामक पुस्तक का प्रकाशन शिक्षा में गुणवत्ता और प्रशिक्षण हेतु किया जाएगा । अंजली द्वारा इस नवाचार को अपने विद्यालय में लागू कर अपनी कक्षा के प्रत्येक बच्चे को धाराप्रवाह हिंदी पढ़ना सिखाया है , नवाचार के क्षेत्र में अंजली पूर्व से ही बहुत कार्य कर गुणवत्ता को सुधार रही है और लगातार नामांकन वृद्धि भी हो रही है । जिससे उनका विद्यालय निपुण हो चुका है ।
ऐसे ही नवाचारों का संकलन कर उद्गम मॉड्यूल का निर्माण राज्य शैक्षिक एवं प्रशिक्षण अनुसंधान उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा किया गया । जिसको शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ ने राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद उoप्रo लखनऊ द्वारा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के उत्कृष्ट शिक्षकों ने अपने विद्यालयों में किए जाने वाले नवाचार एंड बेस्ट प्रैक्टिसेस के संकलन ” उद्गम” पोर्टल का विमोचन किया । जिसमें मैनपुरी जनपद के कुरावली ब्लॉक की शिक्षिका श्रीमती अंजली सिंह के “बेस्ट प्रैक्टिसेस” बाल हैड बुक को स्थान दिया गया , जिसके लिए अंजली सिंह व अन्य नवाचारों के शिक्षक शिक्षिकाओं को औपचारिक पत्र भेज कर लखनऊ बुला कर सम्मानित किया जाएगा ।
