फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 दिसंबर 2025 आज फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोशिएशन की एक आवश्यक कोर कमेटी की बैठक बढ़पुर, फर्रुखाबाद में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोशिएशन द्वारा इंजी. शशांक शेखर मिश्रा को फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोशिएशन का अध्यक्ष नामित किया गया। उन्हें विधिवत नियुक्ति पत्र भी सौंपा गया।
वहीं ताइक्वांडो के नेशनल खिलाड़ी एवं वरिष्ठ कोच राजू भारती को सचिव तथा सुश्री संगीता को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
नवनियुक्त अध्यक्ष इंजी. शशांक शेखर मिश्रा ने कहा कि “जल्द ही फर्रुखाबाद में एसोशिएशन बृहद स्तर पर बच्चों को ताइक्वांडो का प्रशिक्षण देने का कार्य करेगी, जिससे जिले के खिलाड़ी प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।”उन्होंने खेल के माध्यम से बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं अनुशासनात्मक विकास पर भी जोर दिया।
बैठक में कोच मनीष, मिंटू तिवारी, शुभम मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए ताइक्वांडो के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
