ब्लाइंड ऑफिसर के रोल में नजर आएंगी सोनम, 7 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म

लंबे ब्रेक के बाद सोनम कपूर जल्द ही फिल्म ब्लाइंड में दिखाई देंगी। फिल्म के डायरेक्टर शोम मखीजा हैं। फिल्म में सोनम के अलावा लूसी आर्देन और शुभम सराफ भी नजर आएंगे। फिल्म 7 जुलाई को जिओ सिनेमा पर रिलीज होगी।
फिल्म में सोनम एक ऐसे पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं जिनकी आंखों की रोशनी जा चुकी है। इसके बावजूद फिल्म में सोनम एक सीरियल किलर का पीछा करती नजर आएंगी। फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि सोनम स्पेशली एबल्ड हैं।
आंखों से न देख पाने के बाद भी सोनम अपने आस-पास मौजूद किसी भी इंसान के बारे में अपनी बाकी इन्द्रियों के जरिए काफी कुछ पता लगा लेती हैं। फिल्म में सोनम काफी स्ट्रोंग का कैरेक्टर में नजर आएंगी। ट्रेलर में सोनम के लुक को काफी पसंद किया जा रहा है।फिल्म ब्लाइंड 2011 में आई कोरियन फिल्म ब्लाइंड पर बेस्ड है। फिल्म में सोनम कपूर के अलावा पूरब कोहली, विनय पाठक और लिलेट दुबे भी दिखेंगे। फिल्म की शूटिंग स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुई है।
कोविड-19 के दौरान सोनम कपूर लंदन शिफ्ट हो गई थीं। 2019 से सोनम कपूर एक्टिंग ब्रेक पर हैं। उन्होंने 2020 में विक्रमादित्य मोटवाने की फिल्म ऐके vs ऐके में कैमियो रोल किया था। इस फिल्म में उनके पिता अनिल कपूर, भाई हर्षवर्धन कपूर और फिल्ममेकर अनुराग कश्यप भी थे।