सीतापुर : ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन के नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष का किया गया जोरदार स्वागत

मिश्रित / आज चार अक्टूबर को कस्बा मिश्रित के मेला मैदान में स्थित विद्यजेन्द्र गेस्ट हाउस में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन इकाई जनपद सीतापुर की ओर से नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष लखनऊ अखिलेश सिंह का स्वागत समांरोह एवं पत्रकार परिचय के उपलक्ष में एक बैठक का आयोजन जनपद सीतापुर के जिलाध्यक्ष सुदीप मिश्रा के नेत्रत्व में किया गया । आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि समांज सेवी व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुनीन्द्र अवस्थी एवं रामगढ चीनी मिल के पूर्व चेयर मैन यतीन्द्र अवस्थी बबलू तथा विशिष्ट अतिथि लखनऊ मंडल के नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह , वरिष्ठ मंडल महामंत्री संजय सिंह , महिला मंडल अध्यक्ष लखनऊ विजय लक्ष्मी सिंह , जिलाध्यक्ष हरदोई देवेन्द्र सिंह , संरक्षक शिवप्रकाश त्रिवेदी , जिला मीडिया प्रभारी हरदोई नवल आदि ने भाग लिया । जनपद सीतापुर जिलाध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों ने स्वागत समांरोह में आए सभी अतिथियों का माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट करके जोरदार स्वागत किया । आयोजित बैठक में मंडल अध्यक्ष ने संगठन के विस्तार पर चर्चा करते हुए पत्रकारों पर हो रहे हमले और उत्पीड़न पर चिंता ब्यक्त की । उन्होने कहा कि संगठन के किसी भी पत्रकार के साथ उत्पीड़न होता है । तो संगठन कतई बर्दाश्त नहीं करेगा । पत्रकार हितों के लिए संगठन हमेशा तत्पर है । आयोजित बैठक में नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष ने जनपद सीतापुर के जिला महाचिव धीरेन्द्र श्रीवास्तव को लखनऊ मंडल में शामिल करने की घोषणा की । तथा पद का निर्धारण बाद में करने की बात कही । आयोजित स्वागत समांरोह में जनपद सीतापुर इकाई के श्रवण कुमार मिश्र , आदित्य बाजपेई , सुनील आनंद , मणिकांत त्रिपाठी , संजय दीक्षित , धर्मेंद्र विश्वकर्मा , डा. रजनीश मिश्र , प्रथम मिश्र , ज्ञानेंद्र मौर्य , धीरेंद्र श्रीवास्तव , रवि शंकर , कुलदीप त्रिवेदी , रजनीश मिश्र , विमल मिश्र , विजय यादव , अभिषेक कुमार , श्याम कुमार मौर्य , अमरेंद्र सिंह चौहान , मिथिलेश बाजपेई राजबहादुर , राममिलन आदि उपस्थित रहे ।