बरेली-पति पत्नी के विवाद में बैठी पंचायत में गोलीबारी और दो की गई जान,12 से ज्यादा घायल

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक पंचायत के दौरान हिंसक बारदात हो गई। जिसमें दो लोगो की गोली लगने से जान चली गई जबकि आधे दर्जन से अधिक छर्रे लगने से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक नवाबगंज थाना क्षेत्र के जरेली गांव में पति पत्नी के विवाद की पंचायत चल रही थी। इसी दौरान लड़का पक्ष लड़की पक्ष पर हिंसक हो गया।

लड़के पक्ष ने अंधाधुंध गोली चला दी। जिसमे लड़की के पिता हैदर अली, चाचा गुलशन अली की मौत हो गई। इस घटना में कई अन्य लोग भी घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस के आलाधिकारी के साथ कई थानों के फोर्स भी पहुंच गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

एसएसपी रोहित सजवाण ने बताया कि नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव जरेली में पति पत्नी के विवाद की पंचायत चल रही रही थी। इसी दौरान लड़के पक्ष ने फायरिंग कर दी। जिसमे लड़की के पिता और चाचा की मौत हो गई साथ ही कुछ लोग घायल हो गए। पुलिस ने पंचायतनामे की कार्रवाई शुरू कर दी है शवों को पीएम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।