शाहगंज(जौनपुर): प्रतिबंधित मांस के साथ दो गिरफ्तार,संदिग्ध मारुति कार व टैम्पो पुलिस के कब्जे में

शाहगंज(जौनपुर): क्षेत्र के उसरहटा नहर के पास से पुलिस ने बुधवार की सुबह 125 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। जिसके पास से मारुति कार व टैम्पो कब्जे में लेते हुए मांस को गड्ढे में दफन करा दिया।
कोतवाली पुलिस के उप निरीक्षक प्रभु नाथ यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि मारुति कार संख्या यूपी 50 बी 6996 व टैम्पो संख्या यूपी 62 एटी 7333 से अरंद गांव से कुछ लोग प्रतिबंधित मांस लेकर बेचने के लिए निकले हैं। सूचना पर हमराहियों के साथ पहुंचे उप निरीक्षक प्रभूनाथ ने उसरह टा नहर पुलिया के पास दोनों वाहनों को रोक लिया। जिसमें तलाशी के दौरान चार प्लास्टिक के बोरे में 125 किलो मांस बरामद किया। पुलिस ने मांस के साथ दो आरोपियों रियाज अहमद पुत्र अब्दुल रहीम व राशिद पुत्र रईस अहमद को गिरफ्तार किया। आरोपियों पर गो वध निवारण व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया।