बरेली-हाथरस की बिटिया को न्याय दिलाने के लिए कई दलों ने किए कैंडल मार्च, राज्यपाल के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

बरेली-:-भारतीय राष्ट्रवादी दल के समस्त कार्यकर्ता व पदाधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित राठौर के नेतृत्व में अंबेडकर पार्क में एकत्र हुए पार्क से पैदल प्रदर्शन करते हुए नवलडी चौराहे पर माननीय राज्यपाल जी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट जी को सौंपा और बताया कि हाथरस में स्वर्गीय मनीषा बाल्मीकि के साथ बलात्कार व उसके परिवार के साथ हुई बर्बरता के खिलाफ भारतीय राष्ट्रवादी दल आंदोलित है। इस घटना ने निर्भया कांड को पुनः याद दिला दिया। और साथ ही यह भी याद दिलाया कि आज भी हम उसी स्थिति में हैं जहां पहले थे। महिलाओं की सुरक्षा आज भी सवाल के घेरे में है। हाथरस कांड में बिटिया के साथ हुई दरिंदगी व बर्बरता से संपूर्ण भारत में आक्रोश की स्थिति है। बिटिया के साथ 7 परिवार के साथ भी हाथरस प्रशासन ने प्रताड़ना की सारी हदें पार कर दी हैं। रात के काले अंधेरे में पूर्ण प्रशासन महकमे ने पीड़िता के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया। जिसमें पीड़िता का पूरा परिवार है। संपूर्ण समाज को झकझोर कर रख दिया है ।प्रशासन ने पीड़िता व उसके परिवार के साथ जगण्य ने अपराध किया है। जिसकी सजा दोषियों को मिलनी चाहिए। भारतीय राष्ट्रवादी दल ने निम्नलिखित मांग कि
पीड़िता के बलात्कारियों को कठोर से कठोर कानूनी धारा के तहत मुकदमा पंजीकृत कर तत्काल फांसी की सजा दी जाए।
हाथरस प्रशासन के द्वारा अपने पद का दुरुपयोग वह गलत तरीके से अमल में लाने पर कटोरवा सख्त का कार्यवाही कर तत्काल रुप से उन अधिकारियों को उनके पद से निष्कासित किया जाए। ताकि आगे कोई भी अपने पद का दुरुपयोग ना कर सके।
मीडिया जोकि देश का चौथा स्तंभ कहा जाता है। हाथरस प्रशासन द्वारा मीडिया कर्मियों से अभद्रता कर उनके स्वतंत्र अधिकारों का हनन किया गया है। ऐसे प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई कर जेल में डाल देना चाहिए।
राष्ट्रीय दल इन मांगों के पूर्ण ना होने तक आंदोलित रहेगा संपूर्ण भारत में महिलाओं व बच्चियों के साथ हो रही दरिंदगी की घटनाएं कम होने के बजाय बढ़ रही हैं। ऐसे में माननीय राज्यपाल महोदय जी को चाहिए कि वे इन गंभीर घटनाओं को देखते हुए सरकार को तत्काल कानून बनाने को निर्देश दें व उसे तुरंत लागू भी करें। ताकि भविष्य में निर्भया मनीषा व अन्य कोई भी देश की बेटी इन घटनाओं का शिकार ना हो।
इस प्रकार की अप्रिय घटनाओं का पक्ष अगर शासन व प्रशासन लेगा तो आम जनता किस से न्याय की उम्मीद रखेगी ।इसके पश्चात कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित राठौर जी ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय दल का प्रत्येक कार्यकर्ता व पदाधिकारी अन्याय एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष करता रहेगा। और महिलाओं की सुरक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेगा।
ज्ञापन में मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव रवि शंकर खटीक युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सोनू यादव महानगर प्रभारी पंकज कुमार नगर अध्यक्ष मिथुन चौधरी अनिकेत राजेश सक्सेना विक्की कश्यप बाल्मीकि विकी साहू छोटू यादव राज यादव विकी कश्यप विशाल बाबा अन्नू सक्सेना मेडी अमन यादव दीपू कश्यप नितिन बाल्मीकि गंगाराम आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।