अलवर में सनसनीखेज वारदात: पति की हत्या कर नीले ड्रम में छुपाई लाश, पत्नी और मकान मालिक का बेटा फरार।

अलवर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 अगस्त 2025  जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब एक किराए के मकान से नीले ड्रम में संदिग्ध हालत में लाश बरामद हुई। मृतक की पहचान हंसराज के रूप में हुई है, जो ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था और किराए के मकान में रह रहा था।

सूत्रों के अनुसार, हत्या के बाद शव को ड्रम में डालकर ऊपर से भारी पत्थर रख दिया गया था, साथ ही लाश को गलाने के लिए नमक का इस्तेमाल किया गया। इस वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी सोशल मीडिया पर रील बनाने की शौकीन थी। घटना के बाद मृतक की पत्नी और मकान मालिक का बेटा फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की गहन जांच जारी है।

इस दिल दहला देने वाली वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

यह घटना फिर से सवाल खड़ा करती है कि आखिर रिश्तों में अविश्वास और अवैध संबंध किस तरह भयावह अपराधों को जन्म दे रहे हैं।