सतना : मैहर विधायक ने किया मगरौरा सड़क का शिलान्यास

जिले के मैहर ब्लॉक अंतर्गत मैहर देहात क्षेत्र ग्राम पंचायत मगरौरा में किया गया सुदूर ग्राम सड़क निर्माण का शिलान्यास समारोह के मुख्य अतिथि मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी के प्रतिनिधि के रूप में जनपद उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी के शुभ हाथों से किया गया शिलान्यास एवं विशिष्ट अतिथि विधायक सचिव साहब लाल गौर, जनपद अध्यक्ष आकांक्षा विनोद लोधी, जनपद सदस्य कामता शुक्ला,नादन मंडल प्रभारी भारत प्रसाद शुक्ला, एवं भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे सुदूर ग्राम सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। योजना के तहत 16 लाख 17 हजार की लागत से मंगरौरा से मन्नी नाला तक जाने वाली सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। जनपद उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। हर गांव मुख्य सड़क से जुड़े , इसके लिये वे हमेशा फिक्रमंद हैं। क्षेत्र के विकास के लिये जनता कहे या फिर नहीं कहे यह उनकी जबावदेही में शामिल है। यह सड़क के निर्माण की मांग वर्षो से लोगों की थी जो आज पूरा हुआ। सड़क के निर्माण से ग्रमीणों में हर्ष का माहौल देखा गया। शिलान्यास मौके पर जनपद अध्यक्ष आकांक्षा विनोद लोधी, नादन मंडल प्रभारी भारत प्रसाद शुक्ला, जनपद सदस्य कामता प्रसाद शुक्ला, सरपंच आशीष लक्ष्मी शुक्ला, सचिव बालमीक कुशवाहा, देवरा सरपंच प्रतिनिधि गिरधारी लाल कुशवाहा, देवरा सचिव इंद्रेंद्र कुशवाहा, छोटे लाल शुक्ला, दरबारी लाल सिंह, महेंद्र सिंह, कमलेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह, श्रीनिवास यादव, श्रवण दहिया, मंगरौरा रोजगार सहायक राजू चौधरी, नेवी शुक्ला, दिनेश विश्वकर्मा, सत्य प्रजापति, शैलेंद्र साहू गल्लू प्रजापति, देवराज कोल,राजू कोल अन्य ग्रामीण जन मौके पर रहे मौजूद।

रिपोटर – मैहर ब्लॉक प्रमुख दिलीप शर्मा की रिपोर्ट