फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 सितम्बर 2025 कलेक्ट्रेट सभागार में आज सायं 5:00 बजे जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश बेड एंड ब्रेकफास्ट एवं होम स्टे नीति-2025 के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नीति के प्रावधानों, आवेदन प्रक्रिया और आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई।
पंजीकरण व शुल्क
इस नीति के तहत प्राप्त आवेदनों का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा और समुचित पाए जाने पर अनुमति प्रदान की जाएगी।
अभी तक एक आवेदन प्राप्त हुआ है।
ग्रामीण क्षेत्र में पंजीकरण शुल्क मात्र ₹100 निर्धारित किया गया है।
योजना के अंतर्गत पंजीकरण कराने के लिए यह अनिवार्य है कि भवन स्वामी के मकान में 9 से अधिक कमरे न हों।
सुरक्षा एवं सुविधाएं अनिवार्य
सभी इकाइयों को अपने भवन में सीसीटीवी कैमरे और अग्निशमन व्यवस्था लगाना अनिवार्य होगा।
प्रस्तुतीकरण और ब्रोशर वितरण
बैठक में बताया गया कि इस नीति पर आधारित एक प्रस्तुतीकरण आमंत्रितों को दिखाया जाएगा, जिसे पर्यटन मुख्यालय द्वारा तैयार कर क्षेत्रीय अधिकारियों को उपलब्ध कराया गया है।
इसके साथ ही नीति का प्रिंटेड ब्रोशर भी कार्यक्रम में वितरित किया जाएगा।
अधिक से अधिक पंजीकरण पर जोर
जिलाधिकारी ने कहा कि अधिक से अधिक भवन स्वामियों को इस योजना से जोड़ा जाएगा। इसके लिए 10 वालंटियर तक सहयोग हेतु रखे जा सकते हैं।
बैठक में कार्यक्रम हेतु तिथि, स्थान और अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में उपस्थित अधिकारी
बैठक में संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे और नीति को सफलतापूर्वक लागू करने हेतु अपने सुझाव दिए।
👉 यह योजना पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए आय का नया साधन उपलब्ध कराएगी।
