फर्रूखाबाद में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की तैयारियों की समीक्षा बैठक

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अक्टूबर 2025 कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान (05 अक्टूबर से 31 अक्टूबर) एवं दस्तक अभियान (11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर) की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अबनींद्र कुमार ने बताया कि सभी संबंधित विभागों के माइक्रो प्लान प्राप्त हो चुके हैं। जिले के सभी सीएचसी व पीएचसी पर दवाइयाँ उपलब्ध करा दी गई हैं। ब्लॉक स्तर पर सेंसिटाइजेशन बैठकें पूरी हो चुकी हैं और कार्ययोजना तैयार है।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान की सभी तैयारियां समय से पूरी की जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान का उद्देश्य ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बीमारियों की रोकथाम और जनजागरूकता को बढ़ावा देना है।