बरेली में सफल रही राष्ट्रीय लोक अदालत, बैंक विवादों में 7 करोड़ से ज्यादा की हुई वसूली।

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के आदेशानुसार आज जनपद न्यायाधीश श्री विनोद कुमार अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ किया।
राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायिक अधिकारियों, विभिन्न बैंकों, बीमा कंपनियों के अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया एवं लंबित वादों का निस्तारण कराया।

अपर जिला जज, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत श्री अरविन्द कुमार यादव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से कुल 254045 वादों के सफल निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से बरेली जनपद न्यायालय द्वारा एवं अन्य न्यायलयों द्वारा 7162 वादों का निस्तारण किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में 43015 वादों, परिवहन विभाग द्वारा 1597 मामलों का सफल निस्तारण किया गया राष्ट्रीय लोक अदालत में अपर सत्र न्यायालय के 626 वाद, सिविल न्यायालयों के 688 वाद, पारिवारिक मामलों के 70 वाद, फौजदारी न्यायालयों के 4500 वादों का निस्तारण , मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण न्यायालय द्वारा 347 वादों का, वाणिज्यिक न्यायालय द्वारा 15 वादों का आपसी सुलह समझौते व अभिस्वीकृति के आधार पर निस्तारण किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत में 8069 ई चालानों तथा ई-डिस्ट्रिक पोर्टल श्रम न्यायालय के माध्यम से 8407 वादों का निस्तारण किया गया l राष्ट्रीय लोक अदालत में अन्य न्यायालयों द्वारा वादों का निस्तारण किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बरेली के अपर जिला जज श्री सत्य प्रकाश आर्य ने बताया कि लोक अदालत के आयोजन में जनपद न्यायालय परिसर में 02 जगह बैंकों के कैम्प लगाए गए, जिसमें विभिन्न बैंकों ने बैंक ऋण से संबंधित 1154 वादों का निस्तारण किया एवं कुल ऋण धनराशि 74683000 रुपये वसूल की गई।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री सत्य प्रकाश आर्य ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में आम जनता को परेशानियों से बचाने और जानकारी देने के लिए लोक अदालत परिसर में हेल्प डेस्क बनाया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में समस्त न्यायिक अधिकारियों, बैंक-बीमा कंपनी के अधिकारियों, अन्य न्यायिक कर्मचारियों, पराविधिक स्वयं सेवकों तथा मीडिया कर्मियों का भी योगदान रहा।

रिपोर्टर परशुराम वर्मा