रायपुर:- तिरंगा ध्वजारोहण अमृत महोत्सव का सौरभ जैन बने मण्डल प्रभारी

तिल्दा -नेवरा:- प्रदेश भाजपा नेतृत्व की ऑनलाइन वर्चुअल बैठक हुआ संपन्न जिसमें प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता एवं मुख्य रूप से बृजमोहन अग्रवाल ने वर्चुअल बैठक में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित और कहा के लग जाएं अमृत महोत्सव की तैयारियों पर इसी कड़ी में तिल्दा भाजपा शहर मंडल के अध्यक्ष ईश्वर यदु ने अमृत महोत्सव के प्रभारियों की, की घोषणा सौरभ जैन को बनाया गया है 75 वी स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले अमृत महोत्सव का प्रभारी उनके साथ मनोज निषाद और सतीश निषाद को भी बनाया है गया प्रभारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवाहन पर पूरा भारत वर्ष इस बार 15 अगस्त को मनाया जा रहा है अमृत महोत्सव के रूप में तिल्दा शहर मंडल भाजपा में निवासरत जिला के महामंत्री अनिल अग्रवाल । के निर्देशानुसार तिल्दा शहर के भाजपाइयों ने स्वतंत्रता दिवस 75 वा वर्ष जिसे अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जाना है तिल्दा शहर मंडल के महामंत्री सौरभ जैन और मनोज निषाद ने बताया कि मंडल अध्यक्ष ईश्वर यदु के नेतृत्व में मंडल के सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं को सूचित कर दिया गया है कि आने वाले अगस्त के महीना को बड़े धूमधाम से महोत्सव के रूप में मनाया जाना सुनिश्चित है जिसमें भाजपाइयों के द्वारा सुबह से ही प्रभात फेरी के साथ रघुपति राघव के भजन के साथ हर वार्ड में हर गली में प्रभात फेरी निकाला जाएगा जिसमें नगर के कोई भी नागरिक भाग ले सकते हैं यह भारतीय जनता पार्टी का उत्सव के साथ साथ पूरे भारतवर्ष का उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है वही युवा मोर्चा को भी दायित्व दिया गया है जिसमें युवा मोर्चा के द्वारा तिरंगा यात्रा के रूप में बाइक रैली लगातार 15 अगस्त तक किया जाना सुनिश्चित है जिसमे बाइक की संख्या 75 हो मंडल अध्यक्ष ने बताया कि मण्डल के प्रत्येक बूथ में 75 तिरंगा ध्वज लहराया जाने की संकल्प लिया गया है वहीं हर सरकारी संस्था या निजी संस्था सभी जगहों पर इस वर्ष तिरंगा ध्वज लहराया जाना है इस महोत्सव में पूरे देश के सभी नागरिक अपने घरों पर पूजा पाठ करते हैं तिरंगा ध्वज लहरा सकते हैं जिसके लिए कुछ नियमों को शिथिल भी किया गया है जिससे की आम नागरिक भी पूरे सम्मान के साथ फहरा सकेंगे ध्वज मंडल के सभी कार्यक्रमों में तिल्दा शहर में निवासरत एवं विधानसभा लोकसभा के सभी वरिष्ठ नेता गण सहयोग प्रदान करेंगे और जिला के महामंत्री अनिल अग्रवाल ने मंडल के मोर्चा ,प्रकोष्ठ, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ के अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि मोदी जी के इस भव्य अमृत महोत्सव को पूरे मेहनत लगन और ईमानदारी के साथ सभी शक्ति केंद्रों में बूथ में हर घर में हर गली में मनाया जाना है जिसकी तैयारी जल्द से जल्द सभी कार्यकर्ता कर ले 15 अगस्त तक पूरा भाजपा तिल्दा मंडल तिरंगामय और देश भक्ति के रंग में रंगा होना चाहिए किसके तैयारियों में सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता जुट गए हैं मुख्य रूप से युवा मोर्चा से सतीश निषाद महिला मोर्चा से चंद्रकला वर्मा किसान मोर्चा से सुखदेव वर्मा पिछड़ा वर्ग मोर्चा से शिव वर्मा अल्पसंख्यक मोर्चा से राजू कुरैशी अनुसूचित जनजाति से विनोद नेताम अनुसूचित जाति से लुक्रम बघेल तैयारी में जुटे हैंl