कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में थाना कोतवाली कन्नौज पुलिस ने एक बार फिर तत्परता और सजगता का परिचय देते हुए साइकिल चोरी की वारदात का सफल अनावरण कर लिया है। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर शातिर चोर को गिरफ्तार कर चोरी गई साइकिल बरामद कर ली है।
मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली कन्नौज पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 599/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज साइकिल चोरी के मामले में अभियुक्त नीरज राजपूत पुत्र वंशीलाल, निवासी ग्राम भद्दा पुरवा, कोतवाली कन्नौज को वहादुर उज्जैना ओवर ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की बात स्वीकार करते हुए साइकिल की बरामदगी में सहयोग किया।
बरामदगी का विवरण:
एक चोरी की गई साइकिल।
गिरफ्तारी/बरामदगी में शामिल पुलिस टीम:
1. प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र प्रताप सिंह, थाना कोतवाली कन्नौज
2. उपनिरीक्षक ओम सिंह चौहान, थाना कोतवाली कन्नौज
3. कांस्टेबल प्रशान्त कुमार, थाना कोतवाली कन्नौज
गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना की
पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार ने घटना का त्वरित खुलासा करने वाली टीम की सराहना करते हुए इसे पुलिस की सक्रियता और कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
